मुख्य बातें

डकरा में बड़ी वारदात: शादी से इनकार किया तो प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को गोली मारकर दी जान – Ranchi News

डकरा में बड़ी वारदात:  शादी से इनकार किया तो प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद को गोली मारकर दी जान – Ranchi News

डकरा के रैंबो क्लब मैदान के पास शुक्रवार सुबह एक युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। फिर खुद के सिर में गोली मारकर जान दे दी। घायल पायल कुमारी की हालत गंभीर है। उसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। युवक ने खुदकुशी से पहले वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प

.

  • प्रेमिका की हालत गंभीर, रिम्स में चल रहा है इलाज

घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। पायल एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह सुबह घर से स्कूल जा रही थी। सुनील क्लब मैदान के पास पहले से मौजूद था। उसे पता था कि पायल इसी रास्ते से स्कूल जाएगी। जैसे ही पायल क्लब मैदान के गेट के पास पहुंची, सुनील केवट उर्फ छोटू (33) ने उसे रोका। करीब दो मिनट बातचीत की। फिर अचानक पिस्टल निकालकर गर्दन में सटाकर गोली मार दी। इसके बाद वह भागते हुए अपने घर पहुंच गया। सुबह 10:09 बजे उसने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट डाला और फिर खुद को गोली मार दी।

इधर, स्थानीय लोगों ने पायल को तत्काल डकरा स्थित सीसीएल सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भिजवाया। घटनास्थल से पिस्टल भी मिला, जिससे गोली मारी गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया, जिसने घटनास्थल से सैंपल इकट्‌ठा किया।

जानिए…उन 20 मिनट में क्या-क्या हुआ

  • सुबह 8:25 बजे- शिक्षिका शुक्रवार सुबह में बच्चों को पढ़ाने के लिए डकरा स्थित एक निजी स्कूल जा रही थी। रास्ते में पहले से खड़े प्रेमी ने रोका। बातचीत की। दोनों में बहस हुई
  • सुबह 8:30 बजे- प्रेमी ने बहस के दौरान अपना आपा खो दिया। पिस्तौल निकाली और प्रेमिका को गोली मार दी। गोली शिक्षिका की गर्दन में लगी। वह जमीन पर गिर पड़ी।
  • सुबह 8:45 बजे- घटना के बाद प्रेमी घर पहुंचा। मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और खुद को मारी ली गोली।

फर्स्ट पर्सन… वीडियो में युवक ने जो कहा

छह साल तक प्यार करने के बाद पायल ने अचानक धोखा दे दिया, इसलिए गोली मार दी

घटना से पहले सुनील ने सोशल मीडिया पर वीडियो डाला। इसमें कहा- पायल को सभी लोग अच्छा बोलते थे। मैं खुद भी उसे अच्छी लड़की समझता था। छह साल से एक-दूसरे से प्यार करता था। समय-समय पर पायल शादी के लिए कहती थी। हालांकि मैं यह कहते हुए समझाता था कि फिलहाल मैं बेरोजगार हूं और ममेरे भाई के पास रहकर जीवन-यापन कर रहा हूं। पायल अपने स्कूल में भी दोस्तों से कहती थी कि सुनील शादी नहीं करेगा तो वह मर जाएगी।

अचानक कुछ दिन पहले पायल की दूसरी जगह शादी की बात चलने लगी। लड़का सीसीएल में नौकरी करता था, इसलिए वह तैयार हो गई। मैंने पायल से ही उसका नंबर लिया और दोनों की फोटो वहां भेज दी। इसके बाद लड़के वालों ने शादी से इनकार कर दिया। घरवालों को पता चला तो उन्होंने खूब हंगामा किया। घरवाले पायल को मेरे घर पर ही छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद मां फिर पहुंची और पायल को ले गई। इसके बाद पायल ने बातचीत बंद कर दी। सोशल मीडिया पर भी ब्लॉक कर दिया। छह साल तक प्यार करने के बाद पायल ने धोखा दिया तो उसने यह कदम उठाया।

भास्कर इनसाइट

पायल की शादी की बात चल रही थी, उसे भी तुड़वा दिया…

सुनील जबरन पायल से शादी करना चाहता था। उसने कुछ दिन पहले पायल के साथ फोटो भी ​खिंचवाया था। पायल उससे बात नहीं करना चाहती थी, लेकिन वह अक्सर उसे डराता रहता था। कहता था-मां से पूछो कि हमारी शादी होगी या नहीं। उसने करीब 15 दिन पहले सुनील से साफ कह दिया था कि उसकी शादी नहीं होगी। इसी बीच हजारीबाग के लड़के से पायल की शादी की बात चल रही थी।पायल ने उससे बातचीत बंद कर दी। शादी की बात पता चली तो सुनील ने उस परिवार से संपर्क किया और शादी तुड़वा दी। इसके बाद से ही सुनील ने इस खौफनाक घटना को अंजाम देने का मन बना लिया था। आखिरकार शुक्रवार को उसने लड़की को गोली मार दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *