मुख्य बातें

भोपाल में 1Kg चांदी 2.32 लाख रुपए की: 25 इलाकों में बिजली गुल रहेगी; जानिए शहर में आज कहां-क्या खास – Bhopal News

भोपाल में 1Kg चांदी 2.32 लाख रुपए की:  25 इलाकों में बिजली गुल रहेगी; जानिए शहर में आज कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो सीधे आपसे जुड़ी हैं

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जेपी नगर, निशातपुरा, आरिफ नगर, फिरदोश नगर, शीतला नगर, श्री नगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा एवं आसपास।
  • सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रिसालदार कॉलोनी, शक्तिनगर, छोला नाका एवं आसपास।
  • सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बागसेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ा, बाग मुगालिया नई बस्ती, गुलाबी नगर, तुलसी विहार एवं आसपास के इलाके।
  • सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक सिंगापुर सिटी कॉलोनी, दानिशकुंज-4, विराशा हाइट्स एवं आसपास के इलाके।

कानपुर-मुंबई और हैदराबाद-अजमेर रूट पर स्पेशल ट्रेनें

  • कानपुर सेंट्रल और लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच इटारसी होकर 02-02 ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।
  • गाड़ी संख्या 04119 कानपुर सेंट्रल–लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल ट्रेन सोमवार 29 दिसंबर को दोपहर 1 बजे कानपुर सेंट्रल से रवाना होगी। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

मॉडर्न आर्ट गैलरी

  • भारत भवन में इन दिनों मॉडर्न आर्ट गैलरी चल रही है, इसमें बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के 10 कलाकारों के 35 आर्ट वर्क प्रदर्शित किए गए हैं।
  • यह एग्जीबिशन 28 दिसंबर तक चलेगी।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
कैंपस/जॉब

MP में 474 पदों पर सीधी-भर्ती, फॉर्म भरें

  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू हो गए हैं। आखिरी तारीख 7 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *