महम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।
रोहतक जिले के महम कस्बे की वाल्मीकि धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा और महम विधानसभा से प्रत्याशी रहे भाजपा नेता दीपक हुड्डा ने संबोधित किया।
.
बैठक में केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे ‘एसआईआर’ (SIR) मामले पर चर्चा की गई। सांसद रामचंद्र जांगड़ा और दीपक हुड्डा ने इसे देश के लिए अत्यंत आवश्यक और गंभीर मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी ‘एसआईआर’ लागू किया था, लेकिन अब वह इस मुद्दे पर देश की जनता को भ्रमित कर रही है।
महम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा।
विपक्ष के बहकावे में न आने देने की सलाह दी
सांसद जांगड़ा ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और देश की तरक्की में योगदान देने वाली नीतियों के बारे में आमजन को जागरूक करने का आग्रह किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रांतियों से दूर रहने और लोगों को विपक्ष के बहकावे में न आने देने की सलाह दी।

महम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा को पगड़ी पहनाते हुए।
90 विधानसभा क्षेत्रों में होगी कार्यकर्ताओं की बैठक
दीपक हुड्डा ने बताया कि प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं की ऐसी बैठकें आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य जनकल्याणकारी और देश हित के मुद्दों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन तक पहुंचाना है। महम हल्के के तमाम कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में शिरकत की।
