मुख्य बातें

डॉ. एकरामुद्दीन के निधन पर साहेबगंज सीएचसी में शोक सभा: अस्पताल में 5 साल तक अपनी सेवाएं दी थी, स्वास्थ्यकर्मियों ने नमन किया – Sahebganj News

डॉ. एकरामुद्दीन के निधन पर साहेबगंज सीएचसी में शोक सभा:  अस्पताल में 5 साल तक अपनी सेवाएं दी थी, स्वास्थ्यकर्मियों ने नमन किया – Sahebganj News

साहेबगंज सीएचसी में शोक सभा का आयोजन किया गया।

मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को फुलवारी निवासी दिवंगत चिकित्सक डॉ. एकरामुद्दीन के सम्मान में एक शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो

.

डॉ. एकरामुद्दीन ने साहेबगंज सीएचसी में लगभग पांच वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थीं। इस दौरान उनके मरीज, कर्मचारी और साथी चिकित्सकों के साथ मधुर संबंध रहे। उनकी पुरानी बीमारियों पर अच्छी पकड़ थी, जिसके कारण मरीज उनसे इलाज कराने को प्राथमिकता देते थे। उन्होंने बाद में नौकरी से इस्तीफा दे दिया था।

सीएचसी के प्रभारी डॉ. कुमार संजय अभिषेक ने बताया कि डॉ. एकरामुद्दीन का निधन शनिवार को हुआ था।

शोकसभा में स्वास्थ्य प्रबंधक आलोक कुमार, प्रधान लिपिक जितेंद्र तिवारी, बीसीएम ज्ञानशंकर, रोहित कुमार, सर्वेंद्र कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, विनीत कुमार और सुनीता एक्का सहित कई अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *