मुख्य बातें

कांगड़ा वैली कार्निवाल में रैप नाइट: टी-20 क्रिकेट मैच दिखाया गया, कलाकारों ने दी हास्य और संगीत की प्रस्तुति – Dharamshala News

कांगड़ा वैली कार्निवाल में रैप नाइट:  टी-20 क्रिकेट मैच दिखाया गया, कलाकारों ने दी हास्य और संगीत की प्रस्तुति – Dharamshala News


कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 में प्रस्तुति देती कलाकार।

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के तहत मंगलवार की रात आयोजित रैप नाइट और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ईवनिंग ने कार्निवाल में नई ऊर्जा का संचार किया। इस अवसर पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

.

कार्यक्रम में आयोजित रैप नाइट युवाओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। आधुनिक बीट्स और सामाजिक संदेशों से सजी रैप प्रस्तुतियों पर दर्शक देर तक झूमते नजर आए, जिससे माहौल ऊर्जावान बना रहा।

पैराडॉक्स, इनसेन कॉमिक विशाल शर्मा और धीरज शर्मा की दमदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हास्य, संगीत और सामाजिक संदेशों का यह अनूठा संगम उपस्थित लोगों को एक यादगार अनुभव दे गया।

कांगड़ा वैली कार्निवाल में प्रस्तुति देते कलाकार।

छात्राओं को दिखाया गया टी-20 क्रिकेट मैच

इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, बड़ी संख्या में युवाओं, टोंग लेन के विद्यार्थियों और पर्यटकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री के वायदे के अनुरूप टोंग लेन के विद्यार्थियों को पहले टी-20 क्रिकेट मैच दिखाया गया था और चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट ईवनिंग के अवसर पर उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

मुख्य अतिथि संजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जैसे आयोजन युवाओं की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक सोच, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने में सहायक होते हैं।

विधायक अवस्थी ने चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट जैसी थीम की प्रासंगिकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह थीम बच्चों और युवाओं के अधिकारों, उनके भविष्य और सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करती है, जो वर्तमान समय में अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कांगड़ा वैली कार्निवाल में प्रस्तुति देती कलाकार।

कांगड़ा वैली कार्निवाल में प्रस्तुति देती कलाकार।

आज होगी गद्दियाली नाइट

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 का आठवां और अंतिम दिन बुधवार, 31 दिसंबर को होगा। लोकल कांगड़ी एवं गद्दियाली नाइट का भव्य आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कार्निवाल के भव्य समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष कुलदीप पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इस अवसर पर कांगड़ा और आसपास के क्षेत्रों के पारंपरिक लोकनृत्य व लोकगीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

स्थानीय कलाकार पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों और रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से हिमाचल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की एक मनमोहक झलक पेश करेंगे, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।

कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार।

गैरी संधू, मिस-एंड-मिसेज कार्निवाल और विशाल नाटी आकर्षण डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि पंजाबी गायक गैरी संधू आठवीं संध्या के विशेष आकर्षण होंगे। इसके अलावा ईशांत भारद्वाज, निशा पंडित और संजीव दीक्षित भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। कार्यक्रम में मिस एवं मिसेज कांगड़ा वैली कार्निवाल प्रतियोगिता का फाइनल भी आयोजित किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *