मुख्य बातें

हिमाचल में न्यू ईयर पर जोरदार धमाका: बिल्डिंगों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका खाली कराया; हरियाणा-पंजाब के हजारों टूरिस्ट प्रदेश में – Nalagarh News

हिमाचल में न्यू ईयर पर जोरदार धमाका:  बिल्डिंगों के शीशे टूटे, पुलिस ने इलाका खाली कराया; हरियाणा-पंजाब के हजारों टूरिस्ट प्रदेश में – Nalagarh News


नालागढ़ पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके के बाद जांच करती पुलिस की टीम।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ में पुलिस थाने के पास सुबह 9.45 बजे जोरदार धमाका हुआ है। इस धमाके की आवाज कई किलोमीटर तक सुनाई दी। धमाके से आसपास की बिल्डिंगों के शीशे टूट गए।

.

इनमें सैनिक भवन, पुलिस थाना और मार्केट कमेटी के ऑफिस की इमारत भी शामिल है। धमाके से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। धमाके की सूचना मिलते ही एसपी बद्दी विनोद धीमान सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और पड़ताल शुरू की।

फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। फॉरेंसिंक टीम घटनास्थल से सैंपल उठा रही है। पुलिस अधिकारी अभी कुछ भी कहने को तैयार नही है कि धमाका कैसे और किस चीज से हुआ है।

पुलिस ने क्षेत्र आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया और क्षेत्र को सील कर दिया गया है। यह धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब हजारों टूरिस्ट न्यू ईयर मनाने के लिए शिमला पहुंचे हुए हैं।

फिलहाल धमाके में कोई मौत या किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस जल्द ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसके बारे में डिटेल जानकारी देगी, उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

धमाके के बाद पास में स्थित एक बिल्डिंग के टूटे शीशे।

चश्मदीद बोला- 16MM का शीशा भी झड़ गया चश्मदीद ने बताया- मैं थोड़ी दूर पर बैठा था। अचानक जोरदार धमाका हुआ। कोई नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन बिल्डिंग पूरी हिल गई। 16MM के शीशे तक टूटकर गिर गए। एक वक्त तो कुछ भी नजर नहीं आ रहा था।

धमाके के बाद आसपास की बिल्डिंगों को खाली करवाकर पुलिस जांच में जुट गई।

धमाके के बाद आसपास की बिल्डिंगों को खाली करवाकर पुलिस जांच में जुट गई।

विधायक बोले- धमाका हुआ, पुलिस जांच कर रही नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने धमाके की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस के सीनियर अधिकारियों से बात हुई है। इसकी जांच की जा रही है। इसके बाद ही सारा सच सामने आएगा।

घटना के बारे में जानकारी देते चश्मदीद।

घटना के बारे में जानकारी देते चश्मदीद।

हजारों टूरिस्ट इस वक्त हिमाचल में धमाका ऐसे वक्त में हुआ है, जब भारी संख्या में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और चंडीगढ़ समेत देश के कई हिस्सों से हजारों टूरिस्ट न्यू ईयर मनाने हिमाचल पहुंचे हुए हैं। 31 दिसंबर की रात को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद टूरिस्ट घर भी लौट रहे हैं। धमाके का पता चलते ही पूरे प्रदेश में पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। टूरिस्टों की सुरक्षा को लेकर सभी स्पॉट पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *