मुख्य बातें

फाजिल्का में पति को धमकाने के लिए फायरिंग: मारपीट की, पत्नी से छेड़छाड़ करता था शख्स; समझाने पर भी नहीं माने – Fazilka News

फाजिल्का में पति को धमकाने के लिए फायरिंग:  मारपीट की, पत्नी से छेड़छाड़ करता था शख्स; समझाने पर भी नहीं माने – Fazilka News

फाजिल्का जिले के गांव ओझावाली में छेड़छाड़ से शुरू हुआ विवाद हिंसक झगड़े और फायरिंग तक पहुंच गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। आरोप है कि एक व्यक्ति लंबे समय से विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहा था, जिसे लेकर कई बार पंचायत स्तर पर समझौता और समझाइश कराने की कोशिश भी की गई। ग्रामीणों और पंचायत सदस्यों ने आरोपी को इस तरह की हरकतें बंद करने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बावजूद मामला शांत नहीं हुआ। महिला के पति को डराने के लिए उसके घर जाकर फायरिंग और मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हर वक्त महिला से छेड़छाड़ करता था पुलिस के मुताबिक गुरविंदर सिंह द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई कि गांव का व्यक्ति उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता है। वह हर वक्त उसे छेड़ता रहता है और गलत इशारे करता है। मामला पंचायत के पास भी पहुंचा, लेकिन फिर भी वह अपने हरकतों से बाज नहीं आया। इसलिए उक्त आरोपी ने अपने साथियों सहित उसे डराने के लिए घर पर फायरिंग और मारपीट की। पुलिस बोली- आरोपी जल्द होंगे गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक प्रार्थी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरमीत सिंह, मिट्ठू, जांगीर सिंह, सुखविंदर सिंह, गगनदीप सिंह सहित 7 से 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मामले में जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *