मुख्य बातें

नो पार्किंग में खड़ी बाइक,स्कूटी को ट्रेक्टर में भरवाया,जब्त: पुलिस ने माइक से अवाज दी थी कोई नहीं आया,कल नियम तोड़ने वालों को माला पहनाई थी – Alwar News



अलवर पुलिस ने शहर के वंडर मॉल के नो पार्किंग जोन में खड़ी बाइकों को ट्रेक्टर में भरावाया।

अलवर यातायात पुलिस ने शुक्रवार शाम 5 बजे कार्रवाई करते हुए कंपनी बाग के समीप वंडर मॉल के पास सफेद लाइन के बाहर और नो पार्किंग ज़ोन में खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कदम उठाए। इस दौरान करीब 30 वाहनों के चालान काटे गए। और करीब 10 बाइक व स्कूटी जब्त की है।प

.

इसके अलावा वाहन मालिकों द्वारा नियमों की अनदेखी किए जाने पर पुलिस ने 10 वाहनों को जब्त कर लिया, जिनमें कारें भी शामिल हैं।

यातायात प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के स्पष्ट निर्देश हैं कि अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण किसी भी व्यक्ति को परेशानी नहीं होनी चाहिए। वंडर मॉल क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जहां नो पार्किंग में खड़े वाहनों के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो रहा था और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने बताया कि सुबह शिकायतों को देखते हुए करीब 30 वाहनों के चालान काटे गए, लेकिन सुधार नहीं होने पर शाम को सख्त कार्रवाई करते हुए 10 वाहनों को जब्त कर यातायात थाने पहुंचाया गया।

गुरुवार को पुलिस ने बिना हेलमेट वालों को माला पहनाई थी और चॉकलेट भी दी थी ये सोचके की लोग जागरूक हो जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *