मुख्य बातें

सीतापुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सड़क चौड़ीकरण में बाधा बने मकान-दुकान हटाए, अतिक्रमण से लगता था जाम – Sitapur News


  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Sitapur
  • Bulldozer Runs On Illegal Encroachment In Sitapur, Houses And Shops Obstructing Road Widening Were Removed, Encroachments Caused Traffic Jams.

अभिषेक सिंह | सीतापुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीतापुर के रामकोट कस्बा चौराहे पर सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। सदर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर सड़क किनारे बने कई मकान और दर्जनों दुकानों को तोड़ दिया। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जानकारी के अनुसार रामकोट कस्बा चौराहा लंबे समय से जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा था। संकरी सड़क और सड़क किनारे हुए अतिक्रमण के कारण आए दिन वाहन जाम में फंस जाते थे। स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण का कार्य शुरू किया गया है।

प्रशासनिक योजना के तहत सड़क के दोनों ओर से करीब 5-5 मीटर चौड़ाई में अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत पहले संबंधित मकान और दुकान मालिकों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया गया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद शुक्रवार शाम को सदर तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से तोड़फोड़ की।

कार्रवाई के दौरान सदर तहसील के नायब तहसीलदार महेंद्र तिवारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनके साथ पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। प्रशासन की मौजूदगी में कई मकान आंशिक रूप से तोड़े गए, जबकि सड़क किनारे बनी दर्जनों दुकानों को भी हटाया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण कार्य पूरा होने के बाद रामकोट कस्बा चौराहे पर यातायात व्यवस्था सुचारू हो जाएगी। इससे जाम की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

हालांकि, कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों और स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कदम जनहित में उठाया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *