अवैध हथियार के साथ पकड़ा गया आरोपी
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान नए साल में भी जारी है। सीआईए (CIA) महेंद्रगढ़ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी किसी बड़ी वार
.
सीआईए की टीम को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली थी कि गांव बसई निवासी कृष्ण अवैध हथियार लेकर गांव के पास स्थित पहाड़ी क्षेत्र में देखा गया है। पुलिस ने बिना समय गंवाए इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। पुलिस टीम को अचानक सामने देखकर आरोपी ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने उसे पीछा कर काबू कर लिया।
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह हथियार कहाँ से लाया था और उसका इरादा क्या था। आरोपी कृष्ण के खिलाफ थाना सदर महेंद्रगढ़ में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसे अदालत में पेश कर आगे की पूछताछ की जाएगी।
