मुख्य बातें

फरीदकोट जिला पुलिस बनी हाई-टेक: थानों- डीएसपी दफ्तरों को मिले नए लैपटॉप- कंप्यूटर, एसएसपी बोलीं- पुलिस की कार्यप्रणाली होगी और प्रभावी – Faridkot News

फरीदकोट जिला पुलिस बनी हाई-टेक:  थानों- डीएसपी दफ्तरों को मिले नए लैपटॉप- कंप्यूटर, एसएसपी बोलीं- पुलिस की कार्यप्रणाली होगी और प्रभावी – Faridkot News


फरीदकोर्ट में अधिकारियों से बातचीत करतीं एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन।

फरीदकोट जिला पुलिस द्वारा वर्ष 2026 की शुरुआत पुलिस सिस्टम को और अधिक आधुनिक, तकनीकी व डिजिटल बनाने के उद्देश्य से की गई है। इसी कड़ी में जिले के सभी थानों व कार्यालयों को बड़ी संख्या में आधुनिक तकनीकी साजो-सामान उपलब्ध कराया गया है, जिससे पुलिस की क

.

इस दौरान जिले के विभिन्न थानों को 7 लैपटॉप, 24 एलईडी मॉनिटर, 24 सीपीयू, 24 यूपीएस तथा 35 फिंगर प्रिंट स्कैनर प्रदान किए गए हैं। इसके साथ ही 18 एमएफपी प्रिंटर, 14 मोबाइल फोन, 8 क्यूआर-बारकोड रीडर, 8 फेड स्लैप स्कैनर, 8 बारकोड प्रिंटर और 7 इन्वर्टर सेट भी वितरित किए गए हैं।

फरीदकोट में पुलिस को उपलब्ध करवाया गया तकनीकी सामान।

फरीदकोट में अपराध दर में आई 31 प्रतिशत गिरावट-एसएसपी

इस दौरान एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि फरीदकोट पुलिस लगातार जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। वर्ष 2025 के दौरान जिले में अपराध दर में करीब 31 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही जनता की 5187 शिकायतों का समयबद्ध निपटारा किया गया। वहीं वर्ष 2025 में थानों में दर्ज 2060 मामलों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया गया।

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि उपलब्ध कराए गए आधुनिक उपकरणों का सही और जिम्मेदाराना उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को समय पर, पारदर्शी और भरोसेमंद पुलिस सेवाएं प्रदान की जा सकें।

देखिए फोटो

फिंगर प्रिंट स्कैनर की जांच करतीं एसएसपी।

फिंगर प्रिंट स्कैनर की जांच करतीं एसएसपी।

एक पुलिस अधिकारी को लैपटॉप प्रदान करतीं एसएसपी।

एक पुलिस अधिकारी को लैपटॉप प्रदान करतीं एसएसपी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *