मुख्य बातें

संगरूर में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूट: मनी ट्रांसफर कारोबारी से 40 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश – Barnala News

संगरूर में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूट:  मनी ट्रांसफर कारोबारी से 40 हजार रुपए लेकर फरार हुए बदमाश – Barnala News

संगरूर जिले के शेरपुर कस्बे में दिनदहाड़े पिस्तौल की नोक पर लूट की घटना सामने आई है। कस्बे के व्यस्त बड़ी चौक क्षेत्र में दो अज्ञात युवकों ने एक मनी ट्रांसफर कारोबारी से लगभग 40 हजार रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह वारदात बड़ी चौक स्थित मनी ट्रांसफर की दुकान पर हुई। दो युवक, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और काले रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी, दुकान में दाखिल हुए। दुकान में घुसते ही आरोपियों ने पिस्तौल निकाल ली और दुकानदार को धमकाकर गल्ले में रखी नकदी ले ली। लूट की इस घटना से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोपियों ने 40 हजार लूटे आरोपियों ने करीब 40 हजार रुपये की रकम लूटी और तुरंत मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र की जांच शुरू कर दी। मामले की जानकारी देते हुए एएसआई सतविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लोनों ने की पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां से कुछ ही दूरी पर कई बैंक स्थित हैं और दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे व्यस्त इलाके में दिनदहाड़े हुई इस लूट ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। घटना के बाद दुकानदारों में भी भय का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में ऐसी वारदातें आम लोगों और कारोबारियों की सुरक्षा के लिए खतरा हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *