मुख्य बातें

कुरुक्षेत्र में पैदल यात्री की एक्सीडेंट में मौत: हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, दूर तक घसीटा, ड्राइवर फरार – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में पैदल यात्री की एक्सीडेंट में मौत:  हाईवे पर कार ने मारी टक्कर, दूर तक घसीटा, ड्राइवर फरार – Kurukshetra News

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 (जीटी रोड) पर पैदल यात्री की एक्सीडेंट में मौत हो गई। घटना जीटी रोड पर चिड़ियाघर के पास देर शाम घटी, जिसमें एक काली रंग की हुंडई एसेंट कार ने तेज रफ्तार से यात्री को टक्कर मार दी।

.

अजय कुमार निवासी यारा गांव ने अपने बयान में बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने के लिए चिड़ियाघर पिपली आया था। वह दोस्त से मिलने के बाद शाम को चिड़ियाघर के गेट से बाहर निकला और जीटी रोड पर बने लोहे के पुल के पास पहुंचा।

बेहोशी की हालत में पड़ा मिला

शाम को धुंध गिरनी शुरू हो गई। इसी बीच दौरान काली हुंडई एसेंट कार काफी तेज स्पीड से उसके पास से पिपली बस स्टैंड की ओर निकली। कार ने शाहाबाद की ओर सड़क पर खड़े यात्री को जोरदार टक्कर मार दी। कार उसे सड़क पर रगड़ते हुए ले गई, वह दौड़कर तुरंत उस व्यक्ति के पास पहुंचा।

मदद से पहुंचाया अस्पताल

उसके सिर व शरीर पर काफी चोटें लगने के कारण व्यक्ति बेहोश था। इस दौरान उसने पुलिस की गाड़ी को रुकवाया और उसे व्यक्ति को सरकारी अस्पताल ले जाया। यहां उस व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर मौके से कार समेत फरार हो गया।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्चरी में रखवा दिया। पुलिस ने बयान के आधार पर अज्ञात ड्राइवर पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही यात्री की पहचान करवाने की कोशिश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *