मुख्य बातें

शशि थरूर बोले-मैं कभी पार्टी लाइन से नहीं भटका: 17 साल से कांग्रेस में हूं, सभी से अच्छे संबंध, लोग मेरी पूरी पोस्ट नहीं पढ़ते


वायनाड34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य शशि थरूर ने कहा कि मैं कभी पार्टी लाइन से नहीं भटका। उन्होंने कहा कि मेरा सवाल है, किसने कहा कि मैंने पार्टी लाइन छोड़ दी। जब मैंने विभिन्न विषयों पर अपनी राय व्यक्त की तो पार्टी और मैं एक ही लाइन पर खड़े थे।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह 17 साल से पार्टी में हैं और सहकर्मियों के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। अब किसी अचानक गलतफहमी की कोई जरूरत नहीं है।

थरूर ने केरल के वायनाड स्थित सुल्तान बथेरी में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति बनाने के लिए KPCC की लक्ष्य 2026 नेतृत्व शिविर में भाग लिया। मीटिंग के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करने के दौरान ये बातें कहीं।

शशि थरूर के बयान की 5 मुख्य बातें…

  • कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के विवाद पर थरूर ने कहा- पार्टी लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करती है और कई नेताओं ने अतीत में आंतरिक चुनाव लड़े हैं। मैंने चुनाव लड़ा और हार गया। वह अध्याय वहीं खत्म हो गया।
  • एल के आडवाणी का बचाव करने वाली टिप्पणियों पर थरूर ने कहा कि यह आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर केवल शिष्टाचार था। हमारी संस्कृति हमें बड़ों का सम्मान करना सिखाती है।
  • प्रधानमंत्री की तारीफ करने पर कहा कि उन्होंने बस वही कोट किया जो एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कहा गया था। मैंने लोगों से पूछा कि मैंने उनकी तारीफ कहां की है।
  • केरल विधानसभा चुनावों और उम्मीदवार चयन पर, थरूर ने कहा कि पार्टी नेताओं से सलाह ली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में नेताओं के साथ उनके अच्छे संबंध हैं।
  • विधानसभा चुनाव लड़ने के बयान पर थरूर ने कहा कि कुछ सांसद इच्छुक हैं, लेकिन फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है।

थरूर के पिछले 3 बयान…

27 दिसंबर- प्रधानमंत्री का हारना भारत के हारने जैस, विदेश नीति पार्टी नहीं, देश की होती है

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 27 दिसंबर को कहा कि विदेश नीति भाजपा या कांग्रेस की नहीं, भारत की होती है। अगर राजनीति में कोई प्रधानमंत्री की हार पर खुश होता है, तो वह भारत की हार की खुशी मना रहा होता है।

थरूर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान से आने वाले सुरक्षा खतरों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। पाकिस्तान अपनी सैन्य रणनीति बदल रहा है। वह अब हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक और छिपकर हमला करने की नीति पर जोर दे रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

25 दिसंबर- अवैध प्रवासियों पर सरकार का एक्शन सही, ,अवैध तरीके से रहने वालों को बाहर निकालने का हक

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 25 दिसंबर को देश में गैरकानूनी तरीके से रहने वाले लोगों (अवैध प्रवासियों) के खिलाफ सरकार के एक्शन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और इमिग्रेशन व्यवस्था को ठीक से संभालना सरकार की जिम्मेदारी है।

थरूर ने कहा कि अगर भारत में घुसपैठ हो रही है या लोग वीजा खत्म होने के बाद भी रह रहे हैं तो यह सिस्टम की नाकामी और बॉर्डर व इमिग्रेशन कंट्रोल में कमियों को दिखाता है। सरकार के पास गैरकानूनी तरीके से रहने वालों को कानून के तहत बाहर निकालने का पूरा अधिकार है। पूरी खबर पढ़ें…

4 नवंबर- भारत में पॉलिटिक्स फैमिली बिजनेस

थरूर ने 4 नवंबर को भारत की वंशवादी राजनीति की आलोचना करते हुए एक लेख में कहा था- भारत में राजनीति फैमिली बिजनेस बन गई है। जब तक राजनीति परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी, तब तक लोकतांत्रिक सरकार का असली मतलब पूरा नहीं हो सकेगा।

थरूर ने लिखा- यह समय है, जब भारत को वंशवाद (परिवारवाद) छोड़कर योग्यता आधारित व्यवस्था अपनानी चाहिए। इसके लिए कानूनी रूप से तय कार्यकाल, आंतरिक पार्टी चुनाव और मतदाताओं को जागरूक करने जैसे मूलभूत सुधार जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें…

————

ये खबर भी पढ़ें…

थरूर ने वीर सावरकर अवॉर्ड लेने से इनकार किया:बोले-आयोजकों ने बिना पूछे नाम घोषित किया

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने 10 अक्टूबर को X पर एक पोस्ट में वीर सावरकर अवॉर्ड को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा- मैं ये अवॉर्ड लेने नहीं जा रहा हूं। मुझे इसके बारे में केरल में रहते हुए मीडिया रिपोर्ट्स से ही जानकारी मिली। कांग्रेस सांसद ने कहा कि आयोजकों ने बिना पूछे मेरा नाम घोषित किया है। ऐसे में दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *