मुख्य बातें

युवती से बहस, रेस्टोरेंट मालिक ने खुद को गोली मारी: गुरदासपुर में पिस्टल छाती से सटाकर बोला- खुद को शूट कर दूंगा, अचानक फायर हुआ – Gurdaspur News


नेशनल हाईवे पर स्थित ‘चाय चूरी’ रेस्टोरेंट और इनसेट में मालिक मनप्रीत की फाइल फोटो।

पंजाब के गुरदासपुर में नेशनल हाईवे स्थित रेस्टोरेंट मालिक ने खुद को गोली मार ली। पिस्टल छाती से सटाकर उन्होंने फायर किया। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेस्टोरेंट मालिक कांग्रेस पार्टी से जुड़े हैं और सरपंच भी रह चुके हैं।

.

सूत्रों के मुताबिक, रेस्टोरेंट मालिक का एक युवती के साथ अफेयर था। सोमवार रात को युवती उनसे मिलने आई थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। बहस बढ़ने पर रेस्टोरेंट मालिक ने युवती को डराने के इरादे से पिस्टल निकालकर खुद की ओर कर ली।

इस दौरान उसने गोली चला दी, जो उसकी छाती में जा लगी। गोली चलने की सूचना मिलते ही DSP सिटी मोहन सिंह की अगुआई में पुलिस रात में ही रेस्टोरेंट में पहुंची।

फिलहाल घायल रेस्टोरेंट मालिक की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी छाती से गोली निकालने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज करने में जुटी हुई है।

घटना के बाद अस्पताल में मनप्रीत के परिजनों और पुलिस की भीड़ रही।

घटना के बाद अस्पताल में मनप्रीत के परिजनों और पुलिस की भीड़ रही।

रात 10 बजे लाइसेंसी पिस्टल समेत रेस्टोरेंट में आया पुलिस के मुताबिक गुरदासपुर में अमृतसर नेशनल हाईवे पर चाय-चूरी रेस्टोरेंट है। इसके मालिक मनप्रीत सिंह हैं। वह पूर्व कांग्रेसी सरपंच भी रह चुके हैं। सोमवार रात करीब 10 बजे मनप्रीत लाइसेंसी पिस्टल लेकर अपने रेस्टोरेंट में आए। वह रेस्टोरेंट में अपने कमरे में ठहरे हुए थे। मनप्रीत के पास लाइसेंसी पिस्टल था।

कर्मचारी गए तो कमरे में नीचे गिरा था मालिक कुछ ही समय बाद अचानक उनके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। जिस दौरान गोली चली, रेस्टोरेंट में कस्टमर भी मौजूद थे। फायरिंग की आवाज सुनकर उनमें भी हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट के कर्मचारी दौड़कर मनप्रीत के कमरे तक गए। जब वे वहां पहुंचे तो मनप्रीत कमरे में नीचे गिरे हुए थे। उनकी छाती में बाईं तरफ गोली लगी थी और हाथ में पिस्टल था।

फायरिंग से हड़कंप मचा, पुलिस पहुंची वहीं कमरे में गए रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तुरंत मनप्रीत को संभाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी सिटी मोहन सिंह और थाना सदर के एसएचओ मौके पर पहुंचे। इसी दौरान घायल मनप्रीत को गंभीर हालत में तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

DSP ने कहा- छाती में गोली लगी DSP सिटी मोहन सिंह ने बताया कि हमें रेस्टोरेंट में गोली चलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने देखा कि मनप्रीत सिंह की छाती में गोली लगी थी। आसपास के लोगों ने बताया है कि मनप्रीत ने खुद को गोली मारी है।

घटना के बारे में जानकारी देते DSP मोहन सिंह (बीच में)।

घटना के बारे में जानकारी देते DSP मोहन सिंह (बीच में)।

डॉक्टर बोले- छाती में बुलेट की एंट्री मिली, एग्जिट नहीं निजी अस्पताल के डॉक्टर राजबीर ने बताया कि छाती में गोली लगने की वजह से पूर्व सरपंच मनप्रीत सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अभी बेसुध हालत में है। गोली अभी छाती में ही फंसी हुई है। डॉक्टरी जांच के दौरान बुलेट का सिर्फ एंट्री पॉइंट मिला है, एग्जिट नहीं है।

यूथ कांग्रेस का एक्टिव मेंबर, शादीशुदा भी पुलिस जांच के मुताबिक मनप्रीत यूथ कांग्रेस का एक्टिव मेंबर रहे हैं। उनकी मां भी गांव बबरी की सरपंच रह चुकी है। साल 2023 में मनप्रीत भी गांव का सरपंच बना था। इसी दौरान वह रेस्टोरेंट के बिजनेस में भी एक्टिव हुआ। वह शादीशुदा है। उसका करीब 12 साल का एक बेटा है। इसके अलावा परिवार में पत्नी और माता-पिता भी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *