मुख्य बातें

डूंगरपुर में रतनपुर बॉर्डर पर पकड़ी अवैध शराब: इलेक्ट्रिक सामान की आड़ में हो रही थी तस्करी, कंटेनर से 8 लाख की शराब जब्त – Dungarpur News

डूंगरपुर में रतनपुर बॉर्डर पर पकड़ी अवैध शराब:  इलेक्ट्रिक सामान की आड़ में हो रही थी तस्करी, कंटेनर से 8 लाख की शराब जब्त – Dungarpur News

डूंगरपुर जिले में बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने राजस्थान-गुजरात के रतनपुर बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इलेक्ट्रिक उपकरणों की आड़ में गुजरात ले जाई जा रही 8 लाख रुपए मूल्य की हरियाणा निर्मित अवैध शराब जब्त की है। इस मामले में कंटेनर ड्राइवर सहित

.

बिछीवाड़ा थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि जिले में अवैध शराब तस्करी रोकने के लिए ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत नेशनल हाईवे 48 के जरिए शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने रतनपुर बॉर्डर पर नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की।

नाकाबंदी में पकड़ा कंटेनर तलाशी के दौरान उदयपुर की ओर से आ रहे एक बंद बॉडी कंटेनर को रोका गया। ड्राइवर से पूछताछ करने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने कंटेनर की तलाशी ली तो उसमें इलेक्ट्रिक उपकरणों के पीछे हरियाणा निर्मित अवैध शराब की पेटियां भरी हुई मिलीं, जिनके कोई वैध कागजात नहीं थे।

2 आरोपी ​गिरफ्तार पुलिस ने तत्काल कंटेनर को जब्त कर शराब की पेटियों को उतरवाया। कंटेनर से विभिन्न ब्रांड की कुल 74 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी बाजार कीमत लगभग 8 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में प्रदीप (34) पुत्र सुरेश कुमार अग्रवाल निवासी घंगाला, भिवानी (हरियाणा) और अजय (30) पुत्र फूलसिंह सुनार निवासी गुड़ा कैमला, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) को गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वे शराब को गुजरात ले जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस दोनों गिरफ्तार तस्करों से आगे की पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *