मुख्य बातें

केयरटेकर ने बुजुर्ग के ATM से निकाले ₹2.20 लाख: पंचकूला बिजली निगम से चीफ इंजीनियर रिटायर, बीमार हुए तो देखरेख के लिए रखा – Panchkula News

केयरटेकर ने बुजुर्ग के ATM से निकाले ₹2.20 लाख:  पंचकूला बिजली निगम से चीफ इंजीनियर रिटायर, बीमार हुए तो देखरेख के लिए रखा – Panchkula News

पंचकूला के सेक्टर-14 थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती के बैंक खाते से उनके केयरटेकर द्वारा कथित तौर पर 2.20 लाख रुपए निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-15 निवासी 82 वर्षीय मनमोहन गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह हरियाणा बिजली बोर्ड से चीफ इंजीनियर पद से वर्ष 2001 में रिटायर हुए थे। उम्र और बीमारी के चलते उन्होंने जून 2025 में राहुल उर्फ रवि नामक युवक को केयरटेकर के तौर पर रखा था। आरोपी घर के काम करने के साथ उन्हें बाजार ले जाने और खाना लाने का काम करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार उनका और उनकी पत्नी का SBI सेक्टर-15 शाखा में जॉइंट अकाउंट है। ATM कार्ड उनके पास रहता था, लेकिन कई बार पैसे निकालते समय राहुल भी साथ होता था, जिससे उसे ATM का पिन पता चल गया। पासबुक अपडेट करवाई तो हुआ खुलासा मनमोहन गुप्ता ने बताया कि 8 अप्रैल 2026 को उन्होंने ATM से दो बार में 20 हजार रुपए निकाले थे, लेकिन पासबुक अपडेट कराने पर खाते से तीन बार 10-10 हजार रुपए निकलने की एंट्री मिली। शक होने पर उन्होंने बेटी साक्षी गुप्ता के साथ बैंक खाते की जांच की तो नवंबर 2025 से अप्रैल 2026 तक ATM के जरिए कुल 2.20 लाख रुपए निकाले जाने का पता चला। पूछताछ में स्वीकारा फ्रॉड पूछताछ में राहुल उर्फ रवि ने पैसे निकालने की बात स्वीकार कर ली। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी ने बाद में 20 हजार रुपए नकद और 40 हजार रुपए बैंक खाते में जमा करवाए, लेकिन बाकी 1.60 लाख रुपए लौटाने में टालमटोल कर रहा है। सेक्टर-14 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी राहुल उर्फ रवि के खिलाफ BNS की धारा 316(4) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *