उत्तर प्रदेश में कोहरे के साथ हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर जारी है। 35 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। यहां विजिबिलिटी 10 मीटर से भी कम है। जबकि 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली पहाड़ों से आ रही बर्फीली पछुआ हवाओं से लोग ठिठुर गए हैं।। मंगलवार को इट
.
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में रात के तापमान में अभी और गिरावट की संभावना है, यानी रातें और ज्यादा सर्द होंगी। मौसम विभाग की ओर से बुधवार के लिए यूपी के 39 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।वहीं 45 जिलों में दिन के पारे में भारी गिरावट यानी शीत दिवस की चेतावनी है।
आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-
फिलहाल अगले 3 दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में रात और सुबह-शाम के वक्त गलन व ठंड बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि 10जनवरी तक ठंड रहेगी।

मौसम की तस्वीरें-

आगरा में घना कोहरा छाया रहा। ताजमहल कोहरे में छिपा रहा। यह व्यू पॉइंट से बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा था।

लखनऊ में मंगलवार सुबह-सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई जगह विजिबिलिटी बहुत ही कम रिकॉर्ड की गई।

अलीगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। इस वजह से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थमी नजर आई।

शाहजहांपुर में कड़ाके की ठंड के बीच इंसान के साथ जानवरों भी ठिठुर रहे हैं। ठंड से राहत पाने के लिए सभी एक साथ अलाव के पास बैठे नजर आए।

चंदौली में कड़ाके की ठंड से भेड़-बकरियों को बचाने के लिए कई इंतजाम किए गए हैं। बाड़े में अलाव की व्यवस्था की गई है।

सीतापुर में भी सुबह-सुबह घना कोहरा छाया है। सड़कों पर विजिबिलिटी शून्य के करीब रिकॉर्ड की गई।
यहां है अत्यधिक घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट बांदा, फतेहपुर, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, तखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, इटावा, औरेया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर।
अगले 3 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
- 7 जनवरी: पूर्वी और पश्चिमी यूपी के अधिकतर जिलों में घना कोहरा रहेगा। विजिबिलिटी शून्य से 100 मीटर तक रह सकती है। 10–15 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। धूप निकलने के आसार नहीं हैं।
- 8 जनवरी: पूर्वी यूपी में घना कोहरा बना रहेगा। विजिबिलिटी शून्य से 100 मीटर तक रह सकती है। पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर ही घना कोहरा रहेगा। धूप निकल सकती है, लेकिन सर्द हवाओं से गलन बनी रहेगी।
- 9 जनवरी: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में फिर घने कोहरे के आसार हैं। विजिबिलिटी 20 से 100 मीटर तक रह सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। इससे तापमान में 2 डिग्री तक गिरावट आ सकती है।
आलू और सरसों की फसलों पर खतरा ठंड और कोहरे के असर से आलू और सरसों की फसलों पर खतरा मंडराने लगा है। किसानों का कहना है कि अगर इसी तरह तापमान गिरता रहा तो पैदावार कम हो सकती है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सतर्क रहने और फसलों की निगरानी बढ़ाने की सलाह दी है। कहा- बदलते तापमान और कोहरे से फसलों में कीट और रोग बढ़ सकते हैं, इसलिए जिंक और क्लोरपाइरीफास जैसी दवाओं का छिड़काव करें।

आपके शहर में आज मौसम कैसा है, अगले एक हफ्ते मौसम कैसा रहेगा? जानने के लिए स्क्रोल करिए…
