मुख्य बातें

हिमाचल के 7 जिलों में आज कोहरे की चेतावनी: ठंड में ओर इजाफा होगा, 23 शहरों में तापमान पहले ही 5°C से नीचे – Shimla News

हिमाचल के 7 जिलों में आज कोहरे की चेतावनी:  ठंड में ओर इजाफा होगा, 23 शहरों में तापमान पहले ही 5°C से नीचे – Shimla News


शिमला के मॉल रोड पर सैर करते हुए टूरिस्ट।

हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में आज घने कोहरे का यलो अलर्ट दिया गया है। मौसम विभाग ने सात जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के निचले इलाकों में सुबह 10 बजे तक कोहरा पड़ने का पूर्वानुमान लगाया है। यह चेतावनी अगले चार दिन तक दी

.

इससे कई क्षेत्रों में विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे गिर सकती है। इसे देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में सुबह-शाम व रात को कड़ाके की सर्दी पड़ेगी।

शिमला के मॉल रोड पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट।

23 शहरों में तापमान 5 डिग्री से नीचे गिरा

पहले ही प्रदेश के 23 शहरों का रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे गिर गया है। पांच शहरों का तापमान माइनस में चला गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का तापमान माइनस -10.8 डिग्री तक लुढ़क चुका है।

लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी में माइनस -7.1 डिग्री, नारकंडा में माइनस -2.0 डिग्री, रिकांगपियो में माइनस -0.5 डिग्री और कल्पा में माइनस -3.4 डिग्री तक पारा लुढ़क गया है। इसके अलावा कई शहरों में तापमान जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है।

इन शहरों में भी जमाव बिंदू के आसपास पारा

मंडी के सुंदरनगर का पारा 1.3 डिग्री, ​​​​​​​सोलन 0.2, कुफरी 0.1 और ​सियोबाग में 1.0 डिग्री के साथ तापमान जमाव बिंदू के आसपास पहुंच गया है।

अगले 6 दिन साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान कहीं पर भी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *