मुख्य बातें

टाटा-हटिया एक्सप्रेस आज रहेगी रद्द: टाटा-चाईबासा मेमू 11 जनवरी तक रहेगी कैंसिल, राजधानी एक्सप्रेस रूट बदल कर चलेगी – Jamshedpur (East Singhbhum) News

टाटा-हटिया एक्सप्रेस आज रहेगी रद्द:  टाटा-चाईबासा मेमू 11 जनवरी तक रहेगी कैंसिल, राजधानी एक्सप्रेस रूट बदल कर चलेगी – Jamshedpur (East Singhbhum) News


चक्रधरपुर रेल डिवीजन ने टाटानगर से होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की है। रेलवे के सर्कुलर के मुताबिक ट्रेन नंबर- 68035/68036 टाटा-हटिया एक्सप्रेस 8 जनवरी को रद्द रहेगी।

.

ट्रेन नंबर 68137 टाटा-चाईबासा मेमू 11 जनवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन नंबर- 68138 चाईबासा-टाटा मेमू 8 से 12 जनवरी तक द्द रहेगी।

वहीं, रांची रेल मंडल के रांची-लोहरदगा-टोरी रेलखंड के अंतर्गत नागजुआ और लोहरदगा स्टेशन के बीच कोयल नदी पर स्थित पुल संख्या 115 में खराबी की वजह से कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।

क्षतिग्रस्त पुल को अब ठीक किया जाएगा।

कई ट्रेनों का बदला रूट

  • ट्रेन संख्या 20408 नई दिल्ली-रांची राजधानी एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 7, 14, 21, 28 जनवरी और 4 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग टोरी-लोहरदगा-रांची के स्थान पर परिवर्तित मार्ग टोरी-बरकाकाना-मेसरा- टाटीसिलवे-रांची होकर चलेगी।
  • इसी तरह ट्रेन संख्या 20407 रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 8, 15, 22, 29 जनवरी और 5 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची-लोहरदगा-टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी होकर चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 18631 रांची-चोपन एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 व 30 जनवरी तथा 1, 4 और 6 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची-लोहरदगा-टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी होकर चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 18632 चोपन-रांची एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 व 31 जनवरी और 2,5 और सात फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग रांची-लोहरदगा-टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी होकर चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 18635 रांची-सासाराम एक्सप्रेस यात्रा प्रारंभ 8 से 10 जनवरी, 12 से 17 जनवरी, 19 से 24 जनवरी, 26 से 31 जनवरी और 2 फरवरी से सात फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग रांची-लोहरदगा-टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी होकर चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 18636 सासाराम–रांची एक्सप्रेस 9 से 11 जनवरी, 13 से 18 जनवरी, 20 से 25 जनवरी, 27 जनवरी से एक फरवरी और 3 से आठ फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग रांची-लोहरदगा-टोरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रांची-टाटीसिलवे-मेसरा-बरकाकाना-टोरी होकर चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकि-हटिया पैसेंजर 8 जनवरी से 7 फरवरी तक रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 68035/68036 टाटानगर-हटिया-टाटानगर यात्रा प्रारंभ 8 जनवरी से अगले आदेश तक रद्द रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *