मुख्य बातें

भिवानी में जेजेपी ने पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी घोषित की: चारों विधानसभा हलकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति, सरकार पर साधा निशाना – Loharu News

भिवानी में जेजेपी ने पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी घोषित की:  चारों विधानसभा हलकों में पदाधिकारियों की नियुक्ति, सरकार पर साधा निशाना – Loharu News

जेजेपी ने पिछड़ा वर्ग कार्यकारिणी घोषित की

भिवानी जिले में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पिछड़ा वर्ग संगठन ने भिवानी जिले के चारों विधानसभा हलकों के लिए अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। यह घोषणा तोशाम में की गई।

.

इस कार्यकारिणी का गठन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश युवा अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग राजेश सैनी के साथ विचार-विमर्श के बाद किया गया।

जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी ने की घोषणा

बता दे कि कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज, जिला प्रभारी कृष्ण बजिना और जिला प्रधान पिछड़ा वर्ग भिवानी कृष्ण वर्मा ने संयुक्त रूप से की।

नई कार्यकारिणी की घोषणा

बता दे कि घोषित पदाधिकारियों में मोनू प्रजापति को भिवानी विधानसभा हल्का प्रधान, प्रदीप तिगाला को बवानी खेड़ा विधानसभा हल्का प्रधान, अजीत यादव (नूनसर) को लोहारू विधानसभा हल्का प्रधान और राजकुमार फौजी (गांव कैरू) को तोशाम विधानसभा हल्का प्रधान नियुक्त किया गया है।

सरकार पर साधा निशाना

प्रत्येक हल्के की कार्यकारिणी में एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, एक प्रधान महासचिव, एक संगठन सचिव, एक प्रचार सचिव, आठ महासचिव, पांच सचिव और दस हल्का कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल किए गए हैं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

आपदाओं से हुए नुकसान का मुआवजा लंबित

जिला अध्यक्ष ने कहा कि अपने एक वर्ष के कार्यकाल में सरकार बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विफल रही है।भारद्वाज ने आरोप लगाया कि किसानों को समय पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिल रही है। इसके अलावा, प्राकृतिक आपदाओं से हुए नुकसान का मुआवजा भी अब तक लंबित है।

कानून-व्यवस्था की स्थिति को बताया चिंताजनक

जितेंद्र भारद्वाज ने प्रदेश में हत्या, लूट और डकैती जैसी घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने सरकार से जल्द हालात सुधारने की मांग की।जिला प्रधान पिछड़ा वर्ग कृष्ण वर्मा ने कहा कि कार्यकारिणी में कर्मठ और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

हल्का प्रधानों को बधाई और शुभकामनाएं दी

जितेंद्र भारद्वाज ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी मिलकर पार्टी के प्रचार-प्रसार को मजबूत करेंगे। उनका लक्ष्य भिवानी जिले में पिछड़ा वर्ग के बीच जेजेपी को और अधिक सशक्त बनाना है। उन्होंने नवनियुक्त हल्का प्रधानों को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी राजेश भारद्वाज, ऋषि पाल फोगाट, रविंद्र पटौदी, राजपाल दहिया, पप्पू बुशान, राजकुमार फौजी, संकेत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *