मुख्य बातें

लुधियाना में ड्रम में मिली युवक की लाश: 3 टुकड़ों में काटा, आधा शरीर जला, 2 दिन पहले ही मुंबई से लौटा था; दोस्त पर शक – Ludhiana News

लुधियाना में ड्रम में मिली युवक की लाश:  3 टुकड़ों में काटा, आधा शरीर जला, 2 दिन पहले ही मुंबई से लौटा था; दोस्त पर शक – Ludhiana News


खाली प्लाट में सफेद ड्रम में मिले युवक के टुकड़े। इनसेट में युवक की फाइल फोटो।

लुधियाना में जालंधर बाइपास नजदीक सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास खाली प्लाट से एक युवक का शव टुकड़ों में कटा हुआ ड्रम में मिला है। किसी राहगीर ने शव देखकर तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।

.

मरने वाले व्यक्ति का आधा शरीर जला हुआ है और आधा शरीर सफेद ड्रम में मिला। घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची है। मृतक दो दिन पहले ही मुंबई से घर लौटा था और आते ही वो कहीं चला गया, जिसके बाद उसका शव मिला।

मौके पर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल का एरिया अभी सील किया हुआ है। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी के आधार पर मृतक के दोस्त पर हत्या का शक जताया है।

पहले घटना से जुड़े PHOTOS देखें…

घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम।

ड्रम से युवक का शव बाहर निकालती पुलिस।

ड्रम से युवक का शव बाहर निकालती पुलिस।

अब सिलसिलेवार रूप में जानें पूरा मामला…

  • मृतक की हुई पहचानः मृतक की पहचान 30 वर्षीय दविंदर के रूप में हुई है। युवक लुधियाना के भारती कॉलोनी में रहता था। वह दो दिन पहले ही मुंबई से अपने घर लौटा था। दविंदर कंप्यूटर इंजीनियर है, वो मुंबई में 5 महीने से मशीन का काम देखता था।
  • कटिंग का बोलकर गयाः दविंदर जैसे ही मुंबई से घर लौटा, वो घर पर केवल 15 मिनट रहा। इसके बाद वो कटिंग करवाने का बोलकर निकला और वापिस नहीं लौटा। युवक शादीशुदा है और उसकी 7 महीने की बेटी भी है।
  • राहगीर ने देखा शवः आज सुबह जैसे ही एक राहगीर सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास से जा रहा था उसने एक सफेद ड्रम देखा, जैसे ही उसने खोला। वो जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया।
  • कटा और जला शव मिलाः पुलिस को मौके से मृतक दविंदर का शव तीन टुकड़ों में मिला। आधा हिस्सा बुरी तरह जला हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और घटना की जांच में जुट गई।
सफेद ड्रम में मिला दविंदर का सिर।

सफेद ड्रम में मिला दविंदर का सिर।

दोस्त पर हत्या करने का शक

थाना सलेम टाबरी की पुलिस आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। दविंदर के परिजनों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतक के दोस्त शेरा पर हत्या का शक है। शेरा उसके घर के नजदीक गली में रहता है। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें शेरा अपने साथी की साथ बाइक पर एक ड्रम ले जाता नजर आया।

ड्रम को कंबल से ढककर ले जाते हुए दोस्त का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

ड्रम को कंबल से ढककर ले जाते हुए दोस्त का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

एसीपी बोले- 1 दिन पहले लापता की खबर, अगले दिन मौत

एसीपी किकर सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही मृतक के परिवार ने दविंदर के लापता होने की शिकायत दी थी। इसके बाद आज उसका शव टुकड़ों में मिला है। उन्होंने कहा कि हमें कुछ सीसीटीवी मिले हैं, जिसके आधार पर मृतक के दोस्त शेरा पर शक है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसीपी किकर सिंह मामले की जानकारी देते हुए।

एसीपी किकर सिंह मामले की जानकारी देते हुए।

3 दिन पहले भी खेतों से मिली दो हिस्सों में जली लाश थाना मेहरबान के इलाके में 3 दिन पहले खाली प्लाट में एक शख्स की जली हुई लाश मिली थी। शव के 2 टुकड़े हुए थे और कुत्ते उसे नोच रहे थे। राहगीरों की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया। अभी तक उस केस में भी जिला पुलिस के हाथ खाली है।

उस लाश के आस-पास जलने के निशान नहीं थे, जिस कारण आशंका जताई जा ही है कि किसी ने वारदात को दूसरे स्थान पर अंजाम दिया और लाश को खेतों में फेंक दिया।

2 साल पहले मिला था सूट केस में शव, नहीं सुलझा पाई थी पुलिस हत्याकांड लुधियाना के शेरपुर ब्रिज पर 11 अप्रैल 2024 को सूटकेस में टुकड़ों में कटा हुआ एक युवक का शव मिला था। पुलिस लगातार शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है, लेकिन मृतक की पहचान नहीं कर पाई थी। उस समय पुलिस ने आशंका जताई थी कि हत्यारे ने व्यक्ति को मारने के बाद उसे टुकड़ों में काटा और रेलवे ट्रैक पर फेंकने की कोशिश की, लेकिन वह सूटकेस को पुल के नीचे नहीं गिरा पाया।

शेरपुल चौक के पास पुल के ऊपर पुलिस को सूटकेस मिला, और टांगे रेलवे ट्रैक पर। इससे पुलिस को आशंका थी कि हत्यारों ने हत्या को एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव को टुकड़ों में काटा और ट्रैक पर फेंकना चाहा। लेकिन, किन्हीं कारणों से वह ऐसा नहीं कर पाया और केवल टांगें ही रेलवे ट्रैक पर फेंक कर फरार गया। उसने सूटकेस पुल के पर ही छोड़ दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *