मुख्य बातें

हिमाचल में आज शीतलहर- कोहरे का अलर्ट: 9 शहरों में माइनस में तापमान, 24 जगह 5°C से नीचे लुढ़का, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं – Shimla News

हिमाचल में आज शीतलहर- कोहरे का अलर्ट:  9 शहरों में माइनस में तापमान, 24 जगह 5°C से नीचे लुढ़का, बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं – Shimla News


शिमला के रिज पर शाम के वक्त सैर करते हुए टूरिस्ट।

हिमाचल प्रदेश में जोरदार ठंड पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने चार जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी चंबा, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिले लिए जारी की गई है।

.

इसी तरह, 8 जिले ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर में घना कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। विजिबिलिटी 100 मीटर से भी नीचे गिरने का पूर्वानुमान है।

कोहरे और शीतलहर के डबल अटैक से ठंड में और इजाफा होगा। प्रदेश के 24 शहरों में तापमान पहले ही 5 डिग्री सेल्सियस या इससे भी नीचे गिर चुका है। राज्य के 9 शहरों में पारा माइनस में चला गया है।

ताबो में माइनस 9.4 डिग्री तक लुढ़का पारा

लाहौल स्पीति के ताबो का पारा माइनस 9.4 डिग्री, कुकुमसैरी का माइनस 9.2 डिग्री, कल्पा में माइनस -5.2 डिग्री, नारकंडा में माइनस 2.9 डिग्री, मनाली में माइनस -1.4 डिग्री और कुफरी में माइनस -1.3 डिग्री तक पारा लुढ़का है।

लाहौल स्पीति में कई क्षेत्र ऐसे है जहां का पारा माइनस 15 डिग्री तक लुढ़क चुका है, लेकिन मौसम विभाग के सेंटर नहीं होने की वजह से ऐसे क्षेत्रों का आधिकारिक तापमान नहीं मिल पाता।

6 दिन साफ रहेगा मौसम

मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले छह दिन तक मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इस दौरान कहीं पर भी बारिश व बर्फबारी का पूर्वानुमान नहीं है। इससे प्रदेशवासियों को अगले एक सप्ताह तक सूखी ठंड परेशान करती रहेगी। पहाड़ों पर जब तक अच्छी बारिश-बर्फबारी नहीं होती तब तक मैदानी इलाकों में कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *