मुख्य बातें

डॉक्टर से मांगी रंगदारी-‘1 करोड़ नहीं दिए..तो बीवी गई’: गयाजी में न्यूरोसर्जन को दो बार आया फोन, कहा- शेड्यूल पता है, रास्ते में काम तमाम कर देंगे – Gaya News

डॉक्टर से मांगी रंगदारी-‘1 करोड़ नहीं दिए..तो बीवी गई’:  गयाजी में न्यूरोसर्जन को दो बार आया फोन, कहा- शेड्यूल पता है, रास्ते में काम तमाम कर देंगे – Gaya News

गयाजी में मगध मेडिकल कॉलेज के सीनियर डॉक्टर सत्येंद्र कुमार से एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई है। रुपए नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने की धमकी दी है। इस संबंध में मगध मेडिकल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़ित डॉक्टर सर्जरी विभाग के प्रोफेसर और व

.

डॉ. सत्येंद्र कुमार के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को मगध कॉलोनी रोड नंबर-7 स्थित उनके क्लिनिक में पहली बार रंगदारी की मांग की गई। उस समय उनकी पत्नी विभा कुमारी भी वहीं मौजूद थीं। फोन करने वाले ने खुद की पहचान बताने से इनकार किया और सीधे एक करोड़ रुपए की डिमांड कर दी। इसके बाद दोबारा फोन किया, रकम नहीं देने पर पत्नी की हत्या करने की धमकी दी गई।

रास्ते में ही काम तमाम कर देंगे

मामला यहीं नहीं रुका, 31 दिसंबर 2025 को जब डॉक्टर पटना स्थित अपने फ्लैट पर थे, तब भी उसी नंबर से फोन आया। फिर से रंगदारी मांगी गई। इस बार धमकी और ज्यादा गंभीर थी। कहा कि गया और पटना आने-जाने का पूरा शेड्यूल पता है। रास्ते में ही काम तमाम कर दिया जाएगा। पूछे जाने पर रंगदारी मांगने वाले ने खुद का नाम भगत सिंह बताया।

डॉक्टर ने कहा कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं। इस पर वह कुछ नहीं बोलता है। सिर्फ इतना ही कहता है कि पैसा का इंतजाम हो गया। डॉक्टर फिर से कहते हैं कि पैसा, आप हैं कौन, पटना में अभी कहां है। यह सुनते ही रंगदारी मांगने वाला कहता है कि अब तुम्हारी बीबी गई। इस बात को वह दो बार दोहराता है और फोन काट देता है।

लोकेशन और कॉल डिटेल खंगाला जा रहा है

लगातार मिल रही धमकियों से परेशान डॉक्टर ने गयाजी पहुंचकर मगध मेडिकल थाना में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल, लोकेशन और संदिग्धों की पहचान पर काम शुरू कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार का दावा है कि जल्द ही धमकी देने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की विशेष टीम अपने काम में जुट गई है। रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार होगा। पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

15 साल पहले जीटी रोड से किडनैप किया था

बता दें कि गयाजी में करीब डेढ़ दशक बाद किसी डॉक्टर से इस तरह खुलेआम रंगदारी मांगी गई है। इससे पहले करीब 15 साल पहले डॉ. पंकज कुमार को कार समेत जीटी रोड से किडनैप कर लिया गया था। उस घटना ने पूरे बिहार में सरकार और पुलिस की काफी फजीहत कराई थी। बाद में पुलिस ने किसी तरह डॉ. पंकज को सुरक्षित बरामद किया और आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *