मुख्य बातें

पूर्णिया में COMEDK परीक्षा में बवाल: सर्वर ठप होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा, स्टूडेट्स ने लगाए पेपरलीक के आरोप – Purnia News

पूर्णिया में COMEDK परीक्षा में बवाल:  सर्वर ठप होते ही छात्रों का फूटा गुस्सा, स्टूडेट्स ने लगाए पेपरलीक के आरोप – Purnia News

पूर्णिया में परीक्षा केंद्र पर खूब बवाल हुआ। हंगामे की वजह इंजीनियरिग से जुड़ी कोमेड की परीक्षा के दौरान अचानक सर्वर फेल हो जाना रहा। तकनीकी इशू के कारण परीक्षा बीच में हो रोक दी गई, जिसके बाद लगातार देरी होती रही। इसी के बाद इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। मामला शहर क माधोपारा रूइगोला आइसक्रीम फैक्ट्री स्थित आईओन डिजिटल जोन नाम के एग्जाम सेंटर की है।
आक्रोशित स्टूडेंट्स ने पेपरलीक होने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। छात्रों के भारी विरोध को देखते हुए प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल छात्रों को समझाया और हालात पर काबू पाया। एग्जाम कैंसिल होने और रीशैडयूल किए जाने की घोषणा के बाद किसी तरह स्टूडेंट्स का गुस्सा शांत हुआ।
छात्र हर्ष राज, अभिनव कुमार और इशिका सिंह ने बताया कि कोमेड के की परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर के 2 बजे से शाम के 5 बजे तक होना था। स्टूडेंट्स को एग्जाम शुरू होने से एक घंटे पहले हर हाल में पैगाम हॉल में दाखिल हो जाना था। इसमें सीमांचल और कोसी को मिलाकर 7 जिलों के 100 से अधिक छात्र एग्जाम हॉल में बैठे थे। परीक्षा समय पर दोपहर 2 बजे शुरू हुई। मगर एग्जाम शुरू होने के महज 1 घंटा 20 मिनट बाद ही अचानक सर्वर खराब हो गया।
करीब 1 घंटे तक सरवर की तकनीकी समस्या ठीक कर लिए जाने की बात प्रबंधन की ओर से दोहराई जाती रही। इसी तरह समय निकलता गया। जिसके चलते स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित छात्रों ने हाथों में पेपर लिए एग्जाम सेंटर पर जमकर प्रदर्शन किया। पेपर लीक होने के आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कहा कि दोपहर 12:30 से 1 बजे तक की रिपोर्टिंग टाइम निर्धारित थी। जिस वजह से अधिकांश छात्र ये सोचकर एग्जाम हॉल न दाखिल हुए थे कि पेपर पूरी करने के बाद इत्मीनान से घर पहुंचकर खाना खाएंगे। मगर सर्वर इशू के कारण 1 घंटे तक एग्जाम हॉल में बैठाए रखा गया। घंटे भर के प्रदर्शन के बाद प्रबंधन हरकत में आया।
भारी हंगामे को देखते हुए अंत में परीक्षा कैंसिल किए जाने की घोषणा की गई और बताया गया कि आज होने वाली परीक्षा को आगे के लिए रीशेड्यूल्ड कर दिया गया है। वेबसाइट पर तारीख का ऐलान किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *