मुख्य बातें

बिहार अपडेट्सः गिरिराज बोले-कांग्रेस की गलती के कारण पाकिस्तान बना: रक्सौल में IT रेड, 20 गाड़ियों में पहुंची टीम; बेतिया में जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे – Bihar News

बिहार अपडेट्सः गिरिराज बोले-कांग्रेस की गलती के कारण पाकिस्तान बना:  रक्सौल में IT रेड, 20 गाड़ियों में पहुंची टीम; बेतिया में जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे – Bihar News


AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी बयान पर बिहार में सियासत गर्म है। बेगूसराय से बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा अगर ओवैसी साहब के मन में गजवा ए हिंद है तो देश में दोबारा ऐसा नहीं होग

.

इधर, रक्सौल में तनिष्क शो रूम में आयकर विभाग की रेड पड़ी है। 20 से ज्यादा गाड़ियों में टीम पहुंची। वहीं बेतिया में जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले।

बिहार अपडेट्स में जानिए, प्रदेश की राजनीति और बड़ी खबरों से जुड़ी हर हलचल..

ओवैसी के मन में गजवा-ए-हिंदः गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह ने AIMIM चीफ के उस बयान पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने कहा कि हिजाब पहनने वाली महिला भारत की प्रधानमंत्री बनेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा, असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग और उनकी पार्टी कहते हैं कि मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की मेयर बुर्का वाली होगी, तो कभी कहते हैं कि प्राइम मिनिस्टर बुर्का वाली होंगी। आखिर ये क्या फैलाना चाहते हैं।

यहां तो राष्ट्रपति भी भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है। अगर ओवैसी साहब के मन में गजवा ए हिंद है तो आप कान खोलकर सुन लीजिए। कांग्रेस की गलती और कांग्रेस के तुष्टीकरण के कारण देश में पहले जो कुछ हुआ है, वह अब नहीं होने वाला है। यहां फिर से कोई दूसरा पाकिस्तान नहीं बनने वाला है, न गजवा ए हिंद होने वाला है।

यहां सरिया कानून लागू होने वाला नहीं है। ओवैसी जैसे लोगों दूसरे के मन में घृणा फैलाते हैं, विद्वेष फैलाते हैं, हिंदू-मुसलमान करते हैं, उनके मन से नहीं होगा। पूरी खबर पढ़िए

बेतिया में जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे

बेतिया के नरकटियागंज अनुमंडल के गौनाहा थाना क्षेत्र स्थित मुरली भरहवा गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों ओर से करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना का एक लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों को एक-दूसरे पर लाठियां बरसाते हुए देखा जा सकता है। झड़प में कई लोगों के सिर फूट गए और हाथ-पैर में चोटें आईं। घायल शेख तबरेज ने आरोप लगाया कि विवादित भूमि पिछले 80 वर्षों से उनके कब्जे में है और उनके पास इसका वैध रसीद भी है। उन्होंने दावा किया कि दूसरा पक्ष जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा था, जिसके कारण यह विवाद हुआ। पूरी खबर पढ़िए

रक्सौल में IT रेड, 20 गाड़ियों में पहुंची टीम

रक्सौल में शनिवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। पटना से आई टीम ने स्थानीय तनिष्क ज्वेलरी शोरूम और हीरो मोटरसाइकिल शोरूम में एक साथ छापेमारी शुरू की। ये दोनों प्रतिष्ठान मोहम्मद कलीम के बताए जा रहे हैं। आयकर विभाग की टीम 20 से अधिक गाड़ियों में रक्सौल पहुंची थी। इसमें विभाग के अधिकारियों के साथ 50 से अधिक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग की टीम दोनों शोरूम में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। इसके साथ ही, शोरूम मालिक मोहम्मद कलीम के आवास और उनके एकाउंटेंट के घर पर भी तलाशी अभियान जारी है। पूरी खबर पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *