मुख्य बातें

मंडी में कांग्रेस BJP के खिलाफ करेगी ‘संग्राम’ शुरू: कौल सिंह बोले- मनरेगा कानून में गांधी का नाम मिटाने की कोशिश सहन नहीं – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में कांग्रेस BJP के खिलाफ करेगी ‘संग्राम’ शुरू:  कौल सिंह बोले- मनरेगा कानून में गांधी का नाम मिटाने की कोशिश सहन नहीं – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कौल सिंह ठाकुर व अन्य कांग्रेस नेता।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) कानून को समाप्त कर ‘जी राम जी’ कानून लाने के फैसले के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। मंडी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता औ

.

कौल सिंह ठाकुर बोले — गांधी का नाम मिटाने की कोशिश कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि मनरेगा कानून को खत्म कर भाजपा सरकार ने महात्मा गांधी का नाम मिटाने का प्रयास किया है, जिसे कांग्रेस किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विचारधारा की तुलना महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की विचारधारा से करते हुए कहा कि यह फैसला गांधी के सिद्धांतों के खिलाफ है।

तहसील और पंचायत स्तर पर होगा विरोध प्रदर्शन कांग्रेस पार्टी ने घोषणा की है कि वह इस मुद्दे पर तहसील और पंचायत स्तर तक जाकर लोगों को मोदी सरकार की मानसिकता से अवगत कराएगी। इसी क्रम में रविवार को जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास चार घंटे का अनशन किया जाएगा। भविष्य में हर गांव में भी विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे।

केंद्र सरकार से फैसला वापस लेने की मांग कौल सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार से मनरेगा कानून समाप्त करने का फैसला तुरंत वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूर्व यूपीए सरकार द्वारा लाए गए मनरेगा कानून में बजट का प्रावधान था और हर व्यक्ति को रोजगार की गारंटी दी गई थी। भाजपा को भी इसी तरह लोगों को राहत देने के लिए बजट का प्रावधान करना चाहिए था, न कि रोजगार गारंटी खत्म करनी चाहिए थी।

धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ने भी साधा निशाना धर्मपुर से विधायक चंद्रशेखर ने भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मनरेगा कानून खत्म करके भाजपा महात्मा गांधी का नाम मिटाना चाहती है। उन्होंने कहा कि देश के केवल एक ही पिता हैं — राष्ट्रपिता महात्मा गांधी — और उनके नाम को मिटाने का कोई भी प्रयास देश की आत्मा पर प्रहार है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *