मुख्य बातें

मंडी में नितिका के नाम 21 लाख की FD सौंपी: CM सुक्खू ने की थी घोषणा; बाढ़ में खोया पूरा परिवार, डीसी पहुंचे घर – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में नितिका के नाम 21 लाख की FD सौंपी:  CM सुक्खू ने की थी घोषणा; बाढ़ में खोया पूरा परिवार, डीसी पहुंचे घर – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी के DC अपूर्व देवगन ने गांव शिकावरी पहुंचकर नितिका की बुआ और कानूनी संरक्षक किरन देवी को एफडी की प्रति सौंपी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के बाद मासूम नितिका के नाम 21 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की गई है। यह राशि उसके उज्ज्वल भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सराज क्षेत्र के गांव

.

मुख्यमंत्री ने की थी आर्थिक सहायता की घोषणा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान नितिका के लिए 21 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। नितिका की उम्र फिलहाल एक साल चार महीने है।

मासूम नितिका के नाम 21 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की गई है।

बाढ़ में खोया पूरा परिवार, सरकार बनी सहारा

30 जून को सराज क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़ में नितिका ने अपने माता-पिता सहित पूरे परिवार को खो दिया था। उस समय उसकी उम्र मात्र 11 महीने थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेश सरकार ने नितिका की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है।

सुख आश्रय योजना के तहत मिलेगी मासिक सहायता

प्रदेश सरकार नितिका को सुख आश्रय योजना के तहत प्रतिमाह 4,000 रुपए की सहायता भी प्रदान कर रही है। यह राशि उसके पालन-पोषण और देखभाल में सहयोग करेगी, ताकि उसे किसी प्रकार की आर्थिक कठिनाई का सामना न करना पड़े।

अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

इस अवसर पर एसडीएम थुनाग रमेश कुमार, नितिका की बुआ किरन कुमारी, तारा देवी और अनमंत्रण सिंह भी उपस्थित रहे। प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नितिका की शिक्षा और भविष्य से जुड़ी हर जरूरत में सरकार पूरा सहयोग देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *