मुख्य बातें

रामगढ़ में अनियंत्रित स्कूटी सड़क पर गिरी, सवार की मौत: परिजनों ने मुआवजे की मांग पर शव लेकर सड़क जाम – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ में अनियंत्रित स्कूटी सड़क पर गिरी, सवार की मौत:  परिजनों ने मुआवजे की मांग पर शव लेकर सड़क जाम – Ramgarh (Jharkhand) News

रामगढ़ जिले के बरकाकाना ओपी क्षेत्र में एक स्कूटी सवार की मौत के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने शव रखकर सड़क जाम कर दिया है। वे मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

.

बताया गया है कि चैन गड्ढा निवासी छोटे लाल बेदिया अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। सड़क पर आयरन के टुकड़े जमा होने के कारण उनकी स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वे गिर पड़े, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री के आयरन के टुकड़े और धूल सड़क पर जमा हो जाते हैं। इस वजह से आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और मुआवजे की मांग को लेकर शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।

सूचना मिलने पर बड़काकाना, भदानीनगर और भुरकुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारी परिजनों को समझाने का प्रयास किया। मृतक छोटेलाल बेदिया दैनिक मजदूरी का काम करते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *