मुख्य बातें

चुलकाना धाम में मिलावटी प्रसाद बेचने पर डीसी सख्त: खुद पहुंच कर भरवाए सैंपल, बोले- फेल होने पर होगी FIR – Panipat News

चुलकाना धाम में मिलावटी प्रसाद बेचने पर डीसी सख्त:  खुद पहुंच कर भरवाए सैंपल, बोले- फेल होने पर होगी FIR – Panipat News

पानीपत जिला DC डॉ. वीरेंद्र दहिया बुधवार को गांव चुलकाना पहुंचे। जहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने मौके पर ही उपस्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीने के पानी के सैंपल लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को घरों से पीने के पानी के सैम्पल लिए गए हैं, इन सैम्पल को सरकारी लैब के साथ-साथ प्राईवेट लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा। साथ ही दोषी व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी, जो लोग गांव के पीने के पानी को दूषित करते हैं, उन्हें बख्शा नही जाएगा। उन्होंने इसके लिए समालखा SDM को किसी भी तरह की नरमी ना बरतने के निर्देश दिए। मंदिर को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने इसके बाद ऐतिहासिक श्याम बाबा मन्दिर में भी दर्शन किए और लोगों के अच्छे स्वास्थ्य की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि मन्दिर को व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा और शीघ्र ही इस पर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। मंदिर के रास्तों पर जाम की समस्या मन्दिर के रास्तों से आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो, इसके लिए अवैध रूप से दुकान लगाकर बैठे या सामान बेच रहे लोगों को अन्य जगह शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाहनों की आवाजाही के कारण भी मन्दिर के रास्तों में जाम की समस्या बन रही है, इसलिए इसे व्हीकल फ्री जोन बनाया जाएगा। सैंपल लेने की प्रक्रिया रहेगी जारी डीसी ने कहा कि चुलकाना के श्याम मन्दिर के चारों ओर दुकानों पर जो लोग मिलावटी प्रसाद बेच रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। विगत में जिनके सैम्पल लिए गए थे और वे सैम्पल फेल हुए हैं, उनकी एफआईआर दर्ज होगी। यही नहीं प्रसाद के सैम्पल लेने की प्रक्रिया आगे भी निरंतर जारी रहेगी। इस मौके पर समालखा एसडीएम अमित कुमार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मोहित शर्मा व गांव के सरपंच सहित मन्दिर समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *