मुख्य बातें

कांग्रेस की बैठक,मनरेगा बचाओ संघर्ष की बनी रणनीति: पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने ली बैठक, एसआईआर में छूटे मतदाताओं का सहयोग का निर्देश – Ambikapur (Surguja) News

कांग्रेस की बैठक,मनरेगा बचाओ संघर्ष की बनी रणनीति:  पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने ली बैठक, एसआईआर में छूटे मतदाताओं का सहयोग का निर्देश – Ambikapur (Surguja) News

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने आज एसआईआर और मनरेगा बचाओ संघर्ष को लेकर सरगुजा जिला कांग्रेस कमेटी सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्षों की संयुक्त बैठक की। बैठक में कांग्रेस नेताओं को बूथों में मतदाताओं से संपर्क कर नाम जुड़वाने में मदद करने का निर्देश दिया गया। मनरेगा बचाओ आंदोलन के तहत कांग्रेसी गांव-गांव में मजदूरों से काम मांगने के लिए आवेदन कराएंगे। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने एसआईआर के नए गाइडलाइन को लेकर कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी के साथ ही प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त को भी पत्र लिख अविलंब जानकारी एवं विलोपित मतदाताओं की सूची मांगी गई है। पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस पाटी के सभी बीएलए अपने-अपने बूथ के बीएलओ के साथ तत्काल संपर्क स्थापित कर प्रभावित होने वाले मतदाताओं की सूची प्राप्त कर बीएलओ के माध्यम से उनके दस्तावेजों को एप में अपलोड कराने में मदद करें। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के द्वारा अनायास थोपे नये नियमों कारण बडी संख्या में गरीब और साधन विहीन मतदाता को मताधिकार से वंचित होना पड़ सकता है। गांव-गांव मांगा जायेगा रोजगार
मनरेगा के स्थान पर केन्द्र सरकार के द्वारा लाये गये वीबी-जी राम जी योजना के तहत कांग्रेस गांव गांव जाकर पंजीकृत मजदूरों को काम मांगने के लिए आवेदन लगवाएगी। कांग्रेस के मनरेगा बचाओ संघर्ष आंदोलन में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। टीएस सिंहदेव ने कहा कि लगभग 1 साल से मनरेगा के अंतर्गत काम ठप है। कांग्रेस के कार्यकर्ता गांवों में जाकर मनरेगा के पंजीकृत मजदूरों को काम मांगने के लिए प्रेरित करें। रोजगार के लिए प्रस्तुत आवेदनों को सार्वजनिक करें। इस बात की पूरी गारंटी है कि रोजगार देने में सरकार विफल साबित होगी और नयी योजना की आड़ में रोजगार की गारंटी देने वाले नियम को समाप्त करने के उसके प्रयास की पोल खुल जाएगी। पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि मनरेगा हर हाथ को काम देने की रोजगार गारंटी स्कीम थी। उसके स्थान पर लाई गई योजना छलावा है। हम इस बात को रोजगार गारंटी के पंजीकृत मजदूरों तक ले जाएंगे। बैठक में पूर्व केबिनेट मंत्री अमरजीत भगत, अजय अग्रवाल, जेपी श्रीवास्तव, डॉ. अजय तिर्की, विक्रमादित्य सिंहदेव, रामविनय सिंह, मो. इस्लाम, सिद्धार्थ सिंहदेव, विनय शर्मा, इंद्रजीत सिंह धंजल, प्रदीप गुप्ता पालू, बलराम यादव, अमित सिंहदेव, विक्रम सिंह, प्रदीप गुप्ता, नारद गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, विनित जायसवाल, अनीमा केरकेट्टा, विनित जायसवाल, ओमप्रकाश सिंह सहित पदाधिकारी उपस्थित थे। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों का सम्मान
छत्तीसगढ़ में नए ब्लॉक अध्यक्षों के नियुक्ति का पत्र AICC ने एक दिन पूर्व जारी किया है। आज की बैठक में सरगुजा जिले के दसो सांगठनिक ब्लॉक के नवनियुक्त अध्यक्ष मौजूद थे। बैठक के पूर्व टीएस सिंहदेव ने साी अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने अतिशिघ्र कार्यकारणी गठन कर पार्टी की विचारधार के पक्ष में संगठन को मजबूत करने को कहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *