मुख्य बातें

पंजाब विश्वविद्यालय में 6 से: बच्चों से लेकर बड़ों तक होंगी रंगारंग प्रतियोगिताएं, तैयारियों में जुटा पीयू प्रशासन – Chandigarh News

पंजाब विश्वविद्यालय में 6 से:  बच्चों से लेकर बड़ों तक होंगी रंगारंग प्रतियोगिताएं, तैयारियों में जुटा पीयू प्रशासन – Chandigarh News

पंजाब विश्वविद्यालय में 15वां रोज़ फेस्टिवल 6 से 8 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में फूलों की प्रदर्शनी के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, रंगोली, पेंटिंग, मेहंदी, फेस पेंटिंग और फैशन शो जैसी कई प्रतियोगिताएं होंगी। फेस्टिवल का आयोजन विश्वविद्यालय के प्रो. आर.सी. पॉल रोज़ गार्डन और ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में किया जाएगा। पहले दिन होगा उद्घाटन और फूलों का मूल्यांकन
फेस्टिवल के पहले दिन शुक्रवार (6 फरवरी) को दोपहर 12 बजे फूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे उद्घाटन समारोह होगा। शाम 6 बजे से ओल्ड कन्वोकेशन ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे दिन होंगी विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं
शनिवार (7 फरवरी) को नृत्य प्रतियोगिता, रंगोली, नारा लेखन, पेंटिंग-ड्रॉइंग और क्रिएटिव मेहंदी प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इन प्रतियोगिताओं में 5 वर्ष से लेकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। रोज प्रिंस और रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता रहेगी आकर्षण
रविवार (8 फरवरी) को रोज़ प्रिंस और रोज प्रिंसेस प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जिसमें 0 से 3 वर्ष तक के बच्चों को तीन अलग-अलग आयु वर्गों में शामिल किया जाएगा। इसके अलावा कोलाज मेकिंग, फेस पेंटिंग, फैंसी ड्रेस और नृत्य प्रतियोगिताएं भी होंगी। अंतिम दिन शाम को फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और प्रवेश शुल्क
प्रतियोगिताओं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन pumis.puchd.ac.in वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। फूल प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 50 रुपए, रोज प्रिंस और रोज़ प्रिंसेस प्रतियोगिता के लिए 350 रुपए प्रति प्रतिभागी और अन्य प्रतियोगिताओं के लिए 150 रुपए प्रति प्रतिभागी निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रतियोगिता में नकद पुरस्कार नहीं दिए जाएंगे। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के समय प्रवेश रसीद और जन्म प्रमाण पत्र की प्रति साथ लानी होगी। आयोजकों के पास रहेगा बदलाव का अधिकार
आयोजन समिति ने बताया कि मौसम या अन्य कारणों के चलते कार्यक्रम के समय या स्थान में बदलाव किया जा सकता है। प्रतियोगिताओं के नियम और शर्तें रोज़ फेस्टिवल सचिवालय और पंजाब विश्वविद्यालय के हॉर्टिकल्चर डिवीजन के फेसबुक पेज पर उपलब्ध रहेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *