मुख्य बातें

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ में सेमिनार किया: ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव के बीच व्यापारियों को सशक्त बनाने पर मंथन – Lucknow News

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने लखनऊ में सेमिनार किया:  ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव के बीच व्यापारियों को सशक्त बनाने पर मंथन – Lucknow News

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने ई-कॉमर्स के बढ़ते प्रभाव के बीच रिटेल व्यापारियों को सशक्त करने के लिए लखनऊ में एक सेमिनार का आयोजन किया। बालागंज-ठाकुरगंज इकाई द्वारा शुक्रवार को जल निगम रोड स्थित कृष्णा कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस ‘ट्रेडर्स सेमिनार’ में व्यापार को बचाने, बढ़ाने और ग्राहकों को बाजारों की ओर फिर से आकर्षित करने पर गहन चर्चा हुई। सेमिनार में विशेषज्ञों ने फाइनेंस, स्मार्ट ट्रेडिंग, स्मार्ट मार्केट, एमएसएमई, सिबिल स्कोर, सेल्फ ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, क्लस्टर परचेसिंग, व्यापारी सुरक्षा और साइबर क्राइम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उद्योग स्थापित करने की दिशा में भी सोचना चाहिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने व्यापारियों से अपने बच्चों को स्टार्टअप से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को केवल बिक्री तक सीमित न रहकर, अपने उत्पादों के निर्माण के लिए उद्योग स्थापित करने की दिशा में भी सोचना चाहिए। इससे रोजगार और नए अवसर पैदा होंगे, जिसमें संगठन पूरा सहयोग करेगा। गुप्ता ने स्मार्ट मार्केटिंग और आधुनिक व्यापारिक तरीकों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि बदलते बाजारों में कार्निवल, सामूहिक लकी ड्रा और छूट योजनाओं के माध्यम से ग्राहकों को वापस आकर्षित किया जा सकता है। व्यापारियों को ‘कागज में अमीर’ बनने की आवश्यकता वित्त पर बल देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बैंक अब ऋण देने के लिए तैयार हैं, लेकिन व्यापारियों को ‘कागज में अमीर’ बनने की आवश्यकता है। उन्होंने अधिक बैंकिंग लेनदेन, सही आयकर रिटर्न और बेहतर सिबिल स्कोर के माध्यम से पूंजी संकट को दूर करने का सुझाव दिया। उन्होंने एनीटाइम रिफंड और एनीटाइम एक्सचेंज जैसी ग्राहक-केंद्रित सुविधाएं अपनाने की भी सलाह दी। साइबर अपराध पर बालागंज चौकी प्रभारी रवीन्द्र कुमार और सब-इंस्पेक्टर अंकुर सिंह ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध की स्थिति में शुरुआती चार घंटे बेहद अहम होते हैं। अधिकारियों ने 1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत करने, अनजान वीडियो कॉल न उठाने, संदिग्ध लिंक से बचने और मजबूत पासवर्ड रखने की सलाह दी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *