नालंदा में एक महिला की ईंट-पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान भखरी गांव निवासी रूदल राम की पत्नी सीमा देवी(32) के तौर पर हुई है। खेत में शव मिला है। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के भखरी गांव की है। 2 दिन पहले दिल्ली से आई थी महिला सीमा देवी अपने पति के साथ दिल्ली में रहकर कबाड़ी की दुकान चलाती थी। दो दिन पहले ही अपने बेटे के साथ दिल्ली से ससुराल आई थी। गांव में चर्चा है कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की गई है। शव को बोरे में बंद कर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खंधा(खेत) में फेंक दिया। हत्या के कारणों पर सस्पेंस मृतका के पिता चंद्रिका राम ने बताया कि हमें तो बस यही पता चला कि हमारी बेटी का मर्डर हो गया। गुरुवार शाम पांच बजे के करीब नाती ने फोन किया था। जिसके बाद यहां पहुंचा। नाती से पूछने पर उसने बताया कि नीरज, सोनू, बिंदु, चंदन और झुग्नी ने मिलकर हत्या की और शव को फेंक दिया। हमारी बेटी दामाद के साथ दिल्ली में रहती थी। दो दिन पहले ही वह ससुराल आई थी। हत्यारे भी दिल्ली से ही आए थे। हत्या क्यों की गई, यह हमें नहीं पता। आरोपियों की तलाश जारी सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि 15 जनवरी को शाम करीब सात बजे नूरसराय थाने को सूचना मिली थी। भखरी गांव में एक महिला की हत्या हुई है। परिवारजनों (गोतिया) ने हत्या कर लाश को छिपा दिया है। थानाध्यक्ष ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डॉग स्क्वायड की मदद से खोजबीन की। भखरी गांव के समीप खंधा में लाश मिली। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
Source link
