मुख्य बातें

अरवल में सड़क हादसे में मिठाई दुकानदार की मौत: घर से दुकान पर जाते समय हादसा, परिजनों ने NH-139 पर किया चक्का जाम – Arwal News




अरवल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 पर एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय मिठाई दुकानदार सुनील साव की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना महेंदिया थाना क्षेत्र के समीप हुई। महेंदिया नई बाजार निवासी सुनील साव अपने घर से दुकान खोलने जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील साव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाह चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 139 को करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर महेंदिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजनों ने सड़क जाम हटा लिया। इसके उपरांत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोषी वाहन चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *