मुख्य बातें

बास्केटबॉल कोर्ट पर DDU का दबदबा: एकतरफा मुकाबले में रायगढ़ को रौंदा, जादवपुर-त्रिपुरा के बीच कांटे की टक्कर – Gorakhpur News

बास्केटबॉल कोर्ट पर DDU का दबदबा:  एकतरफा मुकाबले में रायगढ़ को रौंदा, जादवपुर-त्रिपुरा के बीच कांटे की टक्कर – Gorakhpur News

DDU में चल रहे इंटर यूनिवर्सिटी वूमेन बास्केटबॉल टूर्नामेंट में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। अपने जीतने के जज्बे से उन्होंने मुकाबले में रोमांच भर दिया। शानदार मुकाबले में जहां एक तरफ दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम ने एकतरफे मुकाबले से जीत दर्ज की तो वहीं जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता और त्रिपुरा यूनिवर्सिटी के बीच कांटे का टक्कर देखने को मिला। दूसरे दिन कुल 6 शानदार मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों के जोश ने दर्शकों में भी उत्साह भर दिया। गोल करने पर दर्शकों के बीच से तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठती थी। वहीं टीमों में बीच चल रहे कड़े टक्कर तो देखकर उनकी सांसे भी अटक जाती थी। एकतरफे मुकाबले से जीती DDU की टीम
दूसरे दिन का पहला मैच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और शाहिद नंद कुमार पटेल विश्वविद्यालय, रायगढ़, छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया। इस मैच में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए 46-7 से बड़ी जीत दर्ज की। मणिपुर ने जोरदार बढ़त बनाते हुए कब्जा जमाया दूसरा मैच नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, इंफाल, मणिपुर और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर के बीच हुआ। इस मैच में मणिपुर ने 13-3 से जोरदार बढ़त बनाते हुए अपना कब्जा जमाया। जरा सी अंतर से चूंकि त्रिपुरा यूनिवर्सिटी
सबसे कड़े मुकाबले वाला मैच जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता और त्रिपुरा यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इस मैच में शुरू से ही त्रिपुरा यूनिवर्सिटी ने अपनी बढ़त बनाई हुई थी,लेकिन अंत में करिश्माई ढंग से जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता ने 36-34 के अंतर से मैच पर कब्जा जमा किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने बनाया दबदबा चौथा मैच बरहमपुर यूनिवर्सिटी, उड़ीसा और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के बीच खेला गया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने अपना दबदबा बनाते हुए 53-19 के अंतर से मैच जीत लिया। पांचवा मैच रावेंशा यूनिवर्सिटी, कटक और शहीद महेंद्र कर्मा यूनिवर्सिटी, बस्तर के बीच खेला गया। इस मैच में रावेंशा यूनिवर्सिटी, कटक ने 31-15 के अंतर से बस्तर यूनिवर्सिटी को हरा दिया। छठा मैच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और नागालैंड यूनिवर्सिटी के बीच खेला गया। इस मैच में गोरखपुर विश्वविद्यालय ने 35-21 के अंतर से अपना कब्जा जमाया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *