मुख्य बातें

हिमाचल में सरकारी बस पलटी, 7 यात्री घायल: ड्राइवर गंभीर, 8 लोग सवार थे, गोभड़ता से सरकाघाट जाते वक्त हादसा – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल में सरकारी बस पलटी, 7 यात्री घायल:  ड्राइवर गंभीर, 8 लोग सवार थे, गोभड़ता से सरकाघाट जाते वक्त हादसा – Mandi (Himachal Pradesh) News


मंडी के सरकाघाट में दुर्घटनाग्रस्त बस।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में गोभारता-सरकाघाट रूट पर जा रही सरकारी बस तपौण के पास आज सुबह हादसे का शिकार हो गई। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) बस एक पलटा खाने के बाद सड़क से करीब 20 फुट नीचे खेतों में जाकर रुकी।

.

इस हादसे में 7 यात्री घायल हुए है। ड्राइवर-कंडक्टर समेत बस में कुल 8 लोग सवार थे। बस ड्राइवर को ज्यादा चोटें आई है, जबकि कंडक्टर पूरी तरह सुरक्षित है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को पहले सड़क तक पहुंचाया।

इसके बाद अपनी निजी गाड़ियों और एम्बुलेंस में अस्पताल लाया। घायलों का सरकाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है। यह हादसा सुबह 8 बजकर 35 बजे के करीब पेश आया। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

सरकाघाट बस हादसे में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए स्थानीय लोग।

डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों सरकाघाट ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस हादसे में घायल व्यक्तियों की लिस्ट?

  1. दिनेश कुमार (ड्राइवर), पुत्र जालम राम, निवासी पटरीघाट, मंडी
  2. ब्राह्मी देवी, पत्नी लाल सिंह, निवासी कुसरू, सरकाघाट, मंडी
  3. कुन्ता देवी, पत्नी कश्मीर सिंह, निवासी गेहरा, सरकाघाट, मंडी
  4. कौशल्या देवी, पत्नी कश्मीर सिंह, निवासी गेहरा, सरकाघाट, मंडी
  5. नीमा देवी, पत्नी अश्वनी कुमार, निवासी सरोहली, सरकाघाट, मंडी
  6. कौशल्या देवी, पत्नी किशन चंद, निवासी गेहरा, सरकाघाट, मंडी
  7. खडकू राम, पुत्र संत राम, निवासी गांव जनहियां, सरकाघाट मंडी

यहां देखे हादसे और बाद में घायलों को अस्पताल शिफ्ट करते वक्त के PHOTOS..

बस हादसे में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए स्थानीय लोग।

बस हादसे में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए स्थानीय लोग।

बस हादसे में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए लोग।

बस हादसे में घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते हुए लोग।

घायलों को अस्पताल ले जाते हुए लोग।

घायलों को अस्पताल ले जाते हुए लोग।

इस खबर को हम अपडेट कर रहे है..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *