मुख्य बातें

हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी: 18 से खिलेगी धूप, पहाड़ों पर बढ़ेगी गर्मी; ऊना का पारा 36.2॰C पहुंचा – Shimla News

हिमाचल के 5 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी:  18 से खिलेगी धूप, पहाड़ों पर बढ़ेगी गर्मी; ऊना का पारा 36.2॰C पहुंचा – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में आज और कल दो दिन तक बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। 17 मई को भी राज्य के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मगर निचले इलाकों में मौसम साफ रहेगा। 18 मई से पूरे प्रदेश में धूप खिलेगी और तापमान में चार से पांच डिग्री का उछाल आएगा। इससे गर्मी का एहसास होगा। राज्य के 10 शहरों का पारा पहले ही 30 डिग्री सेल्सियस पार हो गया है। धर्मशाला का तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक ऊना का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। धर्मशाला का तापमान भी सामान्य से 2.5 डिग्री के उछाल के साथ 33.0 डिग्री, मंडी का पारा नॉर्मल से 2.2 डिग्री ज्यादा के साथ 34.4 डिग्री, भुंतर का 2.1 डिग्री ज्यादा के साथ 33.0 डिग्री पहुंच गया है। सामान्य से 19 फीसदी अधिक बारिश राज्य में इस बार मई महीने में अब तक सामान्य से 19 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। बिलासपुर में सामान्य से 100 फीसदी अधिक, हमीरपुर में 105 फीसदी, कांगड़ा में 127 फीसदी, कुल्लू में 30 फीसदी, मंडी में 80 फीसदी, शिमला में 106 फीसदी, सिरमौर में 128 फीसदी, सोलन में 15 फीसदी और ऊना में 194 ‌फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। वहीं चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति तीन ऐसे जिले है, जहां सामान्य से कम बारिश हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *