मुख्य बातें

धनबाद में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार: हथियार और ब्राउन शुगर पुलिस ने किए बरामद, ओवरब्रिज के पास मचा हड़कंप – Dhanbad News

धनबाद में अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार:  हथियार और ब्राउन शुगर पुलिस ने किए बरामद, ओवरब्रिज के पास मचा हड़कंप – Dhanbad News

धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर निरसा अनुमंडल में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चिरकुंडा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। कुमारधुबी ओवरब्रिज के पास चल रहे वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ब्राउन शुगर तस्कर को हथियार और नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार रात करीब 12:45 बजे होंडा एसपी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस चेकिंग को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने जब पीछा किया तो दोनों युवक मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए, हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। तलाशी में लोडेड पिस्तौल, कारतूस और ब्राउन शुगर बरामद गिरफ्तार युवक की पहचान अजहरूद्दीन अंसारी उर्फ शारूख (28) के रूप में हुई है, जो चिरकुंडा थाना क्षेत्र के रहमतनगर शिवलिबाड़ी का निवासी है। पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक लोडेड देशी पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और 1.40 ग्राम ब्राउन शुगर की छह पुड़िया बरामद की गई। इसके अलावा मौके से होंडा एसपी मोटरसाइकिल (JH-10BY-8197) भी जब्त की गई। आरोपी किसी भी प्रकार के वैध कागजात पुलिस को नहीं दिखा सका। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अजहरूद्दीन पहले भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल जा चुका है। वहीं उसका साथी बाबू खान उर्फ शमशेर खान मौके से फरार होने में सफल रहा, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज इस मामले में चिरकुंडा थाना कांड संख्या 21/2026 दर्ज कर ली गई है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। पुलिस को आशंका है कि इसके पीछे एक संगठित अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह सक्रिय है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा कारोबार और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा, ताकि क्षेत्र को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *