मुख्य बातें

न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं: जहानाबाद छात्रा की मौत के विरोध में कैंडल मार्च, कहा-फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चले केस – Jehanabad News

न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरी महिलाएं:  जहानाबाद छात्रा की मौत के विरोध में कैंडल मार्च, कहा-फास्ट-ट्रैक कोर्ट में चले केस – Jehanabad News

जहानाबाद में एक छात्रा की मौत के विरोध में कैंडल मार्च निकाला गया। इस घटना को लेकर पूरे जिले में आक्रोश बढ़ गया है और विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की नेत्री इंदु कश्यप के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च अरवल मोड़ से कारगिल चौक तक निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और मार्च के बाद मृतक छात्रा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा-दोषियों की हो गिरफ्तारी प्रदर्शनकारियों ने छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार से मांग की कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और फास्ट-ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इंदु कश्यप ने कहा कि एक ओर सरकार ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर पढ़ने जा रही बेटियों के साथ ऐसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं। ऐसी घटनाओं से बेटियों में भय का माहौल उन्होंने चिंता व्यक्त की कि इस तरह की घटनाओं से बेटियों में भय का माहौल पैदा हो रहा है, खासकर एक मेधावी छात्रा के साथ हुई इस घटना से, जो अपने परिवार के सपनों को पूरा करने पटना गई थी। जिले में इस घटना के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। विभिन्न राजनीतिक दल और सामाजिक संगठन दोषियों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *