मुख्य बातें

नेशनल वॉलीबॉल में गोरखपुर की खिलाड़ी का जलवा: NE रेलवे ने जीता सिल्वर मेडल, शानदार प्रदर्शन कर रोली निभाई अहम भूमिका – Gorakhpur News

नेशनल वॉलीबॉल में गोरखपुर की खिलाड़ी का जलवा:  NE रेलवे ने जीता सिल्वर मेडल, शानदार प्रदर्शन कर रोली निभाई अहम भूमिका – Gorakhpur News

एन ई रेलवे गोरखपुर और अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी रोली पाठक ने एक बार फिर खेल के मैदान पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। वाराणसी में आयोजित सीनियर वॉलीबॉल नेशनल चैंपियनशिप में रोली ने भारतीय रेलवे की टीम का प्रतिनिधित्व किया और टीम को रजत पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। दिखा ‘इंटरनेशनल’ अनुभव चैंपियनशिप के दौरान रोली पाठक ने अपने सटीक स्मैश और बेहतरीन डिफेंस से विपक्षी टीमों को पस्त कर दिया। फाइनल मुकाबले में भारतीय रेलवे की टीम ने कड़ा संघर्ष किया और पूरे टूर्नामेंट में अपने बेहतरीन खेल की बदौलत देश में दूसरा स्थान हासिल किया। रोली के इस शानदार फॉर्म ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वे देश की बेस्ट वॉलीबॉल खिलाड़ियों में से एक हैं। लगातार तीन वर्षों से टीम इंडिया का चेहरा
जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव बैजनाथ मिश्रा के अनुसार रोली पाठक न केवल रेलवे बल्कि भारतीय राष्ट्रीय टीम की भी एक प्रमुख सदस्य हैं। वे पिछले तीन वर्षों से लगातार टीम इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिप्रेजेंट कर रही हैं। उनकी खेल तकनीक और निरंतरता को देखते हुए उन्हें भविष्य की बड़ी संभावनाओं के रूप में देखा जाता है। रेलवे अधिकारियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर
रोली की इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के अधिकारियों, साथी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया है। रेलवे प्रशासन के उच्च अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि रोली की यह सफलता न केवल रेलवे बल्कि पूरे गोरखपुर और उत्तर प्रदेश के लिए गौरव की बात है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *