मुख्य बातें

पर्यटन को बढ़ावा देने को राज्य में 6 फाइव स्टार होटलों का होगा निर्माण : अरुणशंकर – Purnia News

पर्यटन को बढ़ावा देने को राज्य में 6 फाइव स्टार होटलों का होगा निर्माण : अरुणशंकर – Purnia News

भास्कर न्यूज| पूर्णिया बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने केवल धार्मिक सर्किट का निर्माण कर रही है, बल्कि सरकार घूमने की इच्छा रखने वाले आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को ध्यान में रखते हुए होटल का निर्माण भी कराएगी। यह होटल उन्हें न केवल सिर छुपाने की जगह देगा साथ ही इन होटल का बजट भी उनकी पहुंच में होगा। इस बात की घोषणा बिहार के पर्यटन मंत्री अरुणशंकर प्रसाद ने की है। वे पूर्णिया में आयोजित सुढ़ी वैश्य मिलन सह स्वगत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 साल पहले बिहार में कानून व्यवस्था ऐसी थी कि यहां कोई आना नहीं चाहता था। लेकिन अब माहौल बदल गया है। बीते साल 6.30 करोड़ देशी पर्यटक और 7 लाख विदेशी सैलानी बिहार घूमने के लिए आए हैं। सरकार देशी और विदेशी सैलानियों की संख्या को देखते हुए विभिन्न सर्किटों के पास होटल निर्माण करने जा रही है।पर्यटन मंत्री अरुणशंकर प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार सूबे में 6 फाइव स्टार होटल का निर्माण कराने जा रही है।जिसमें से दो-तीन का लीज हो चुका है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि मॉरिशस में सबसे अधिक भोजपुरी भाषी लोग रहते हैं। इन लोगों के घर आने और घूमने के लिए पर्यटन विभाग विशेष व्यवस्था करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मॉरिशस से आने वाले भोजपुरी भाषियों के आने और जाने की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *