मुख्य बातें

वट सावित्री पूजा: पूर्णिया के बाजारों में भारी भीड़: लोगों ने पूजन के लिए खरीदारी की, चौक-चौराहों पर लंबा जाम लगा – Purnia News

वट सावित्री पूजा: पूर्णिया के बाजारों में भारी भीड़:  लोगों ने पूजन के लिए खरीदारी की, चौक-चौराहों पर लंबा जाम लगा – Purnia News

पूर्णिया शहर में शुक्रवार को वट सावित्री पूजा पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए पूजा सामग्री की जमकर खरीदारी की। सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों जैसे भट्टा बाजार, पॉलिटेक्निक चौक, मधुबनी बाजार और आरएन साह चौक पर चहल-पहल बनी रही। महिलाएं पूजा में उपयोग होने वाले बांस के पंखे, बांस की टोकरी, मौसमी फल, पूजन सामग्री और सजावटी सामान खरीदने में व्यस्त दिखीं। वट सावित्री पूजा में महिलाएं वट वृक्ष की पूजा कर पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस पारंपरिक पर्व के लिए बाजारों में विशेष सजावट की गई थी। मेहंदी की दुकानों पर भी भारी भीड़ देखी गई, जहाँ महिलाएं कतार में लगकर मेहंदी लगवाती नजर आईं। दुकानदारों के अनुसार, इस वर्ष पूजा सामग्री की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी हुई है। बांस से बने सामान, फल और अन्य पूजन सामग्री की मांग सबसे अधिक रही। शाम होते-होते बाजारों में भीड़ और बढ़ गई, जिससे शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। रजनी चौक, आर्य समाज चौक, पॉलिटेक्निक चौक और मधुबनी बाजार जैसे इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। भीड़ और जाम के बावजूद महिलाओं में पूजा को लेकर उत्साह बरकरार रहा। पूरे शहर में श्रद्धा, आस्था और उत्सव का माहौल बना रहा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *