मुख्य बातें

हिसार में कर्मचारियों का प्रदर्शन, राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान: कच्चे वर्करों को पक्का करने की मांग, बोले- हाईकोर्ट का आदेश लागू करे सरकार – Hisar News

हिसार में कर्मचारियों का प्रदर्शन, राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान:  कच्चे वर्करों को पक्का करने की मांग, बोले- हाईकोर्ट का आदेश लागू करे सरकार – Hisar News

हिसार में सोमवार को सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और सीटू यूनियन से जुड़े मजदूर वर्ग ने लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में हिस्सा लिया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कच्चे और अनियमित कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पदों पर भर्ती करने और हाईकोर्ट के आदेशों को लागू करने की मांग उठाई। कर्मचारी नेता सुरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न सरकारी विभागों में कर्मचारी वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा। इसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में हजारों पद खाली पड़े हैं, इसके बावजूद सरकार भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं कर रही। 12 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल सुरेंद्र यादव ने बताया कि 12 फरवरी को राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसे सफल बनाने के लिए 1 फरवरी से प्रदेशभर के कर्मचारी अभियान चलाएंगे और विभिन्न विभागों में जाकर समर्थन मांगेंगे। वहीं, सीटू यूनियन के नेता सुरेश कामरेड ने कहा कि मजदूर वर्ग भी इस राष्ट्रीय व्यापी हड़ताल में पूरी मजबूती के साथ शामिल होगा। हड़ताल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और मजदूरों में भारी रोष है। कर्मचारी नेता ने बताया कि हरियाणा उच्च न्यायालय के 23 दिसंबर 2025 और 31 दिसंबर 2025 के आदेशों का हवाला देते हुए कच्चे/अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने वर्ष 1993, 1996, 2003 और 2011 की नीतियों के तहत आने वाले सभी कर्मचारियों को नियमित करने, 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को पद सृजित कर पक्का करने, वेतन निर्धारण और 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित एरियर भुगतान की मांग रखी। कर्मचारियों ने सरकार से हाईकोर्ट के आदेश 8 सप्ताह में लागू करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *