मुख्य बातें

आडानी कोल परियोजना जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध: हजारीबाग के बड़कागांव में लोगों ने किया हंगामा, तोड़फोड़; पुलिस बल तैनात – Hazaribagh News

आडानी कोल परियोजना जनसुनवाई में ग्रामीणों का उग्र विरोध:  हजारीबाग के बड़कागांव में लोगों ने किया हंगामा, तोड़फोड़; पुलिस बल तैनात – Hazaribagh News

हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में मंगलवार को आडानी कोल खनन परियोजना की पर्यावरण जनसुनवाई में सैकड़ों ग्रामीणों ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया। झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने हंगामा किया, कार्यक्रम स्थल पर तोड़फोड़ की। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। जनसुनवाई शुरू होने से पहले ही गोंदलपुरा, गाली, हाहे और फुलांग बलोदर गांवों के ग्रामीणों ने परियोजना के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्यक्रम को बाधित कर दिया। आक्रोशित भीड़ ने टेंट, कुर्सियों और अन्य व्यवस्थाओं को क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे अफरातफरी मच गई। कोल परियोजना से आजीविका पर गंभीर खतरा: ग्रामीण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कुछ लोगों के साथ मारपीट की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि आडानी कोल परियोजना से उनकी उपजाऊ कृषि भूमि, जंगल और पारंपरिक आजीविका पर गंभीर खतरा है। इसी कारण वे लंबे समय से इस परियोजना का विरोध कर रहे हैं। प्रदर्शन में महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई और परियोजना को गांव तथा भविष्य के लिए विनाशकारी बताया। इधर, गोंदलपुरा गांव के ग्रामीण कृष्ण कुमार राणा ने कहा कि ग्रामीण किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे और ऐसी जनसुनवाई का लगातार विरोध करते रहेंगे। क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया
वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम स्थल पर हुई तोड़फोड़ स्थानीय लोगों ने नहीं, बल्कि बाहरी तत्वों ने की है, ताकि उनके आंदोलन को बदनाम किया जा सके। इधर, स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है और प्रशासन हालात पर कड़ी नजर रखे हुए है। फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और प्रशासन आगे की कार्रवाई में जुटा है। दूसरी जगह से लोगों को लाकर यहां जनसुनवाई के लिए जमा किया गया: सांसद प्रतिनिधी
वहीं, सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू ने कहा कि रातों-रात दूसरे-दूसरे जगह से, दूसरे-दूसरे जिले से, पंचायत से लोगों को लाकर यहां जनसुनवाई के लिए जमा किया गया। इसकी मैं कड़ी निंदा करती हूं। मैं यहां के पदाधिकारियों को कहना चाहती हूं इस तरह का छल ना कीजिए। ये कतई बर्दास्त नहीं है। अगर आपको जमीन लेनी है तो हमारे रैयत हैं, उनसे बात कीजिए। अगर इनकी सहमति होगी तो ठीक है, वरना यहां से वापस चले जाइए। इधर, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद भी ग्रामीणों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंची और कहा कि ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भी लगातार जनसुनवाई हो रही है। यह सही नहीं है। इस पर राज्य और केंद्र सरकार को ध्यान देना होगा। पुलिस प्रशासन पटाखे छोड़ने और वसूली करने में व्यस्त है: बाबूलाल मरांडी
वहीं, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने X हेंडल पर लिखा- हेमंत सोरेन झारखंड नहीं संभाल पा रहे हैं और विदेश गए हैं। पूंजीपतियों को रिझाने। जनता के पैसों से विदेश की सैर कर भले लीजिए, लेकिन झारखंड में व्याप्त जंगलराज अब सतह पर आ चुका है। हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में गोंदुलपारा खनन परियोजना के लिए आज प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जनसुनवाई के दौरान पुलिस के सामने नकाबपोश गुंडों द्वारा महिलाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं, धारदार हथियार से हमला किया जा रहा है लेकिन हमारा पुलिस प्रशासन पटाखे छोड़ने और वसूली करने में व्यस्त है। झारखंड ने ऐसा नकारा निकम्मा, भ्रष्ट मुख्यमंत्री आज तक नहीं देखा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *