मुख्य बातें

जालोर के शाह-पूंजाजी-गेनाजी स्टेडियम का मुख्य सचेतक ने किया निरीक्षण: अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर – Jalore News

जालोर के शाह-पूंजाजी-गेनाजी स्टेडियम का मुख्य सचेतक ने किया निरीक्षण:  अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधुनिक सुविधाओं के विकास पर जोर – Jalore News

जालोर स्थित शाह-पूंजाजी-गेनाजी स्टेडियम में खेल सुविधाओं का विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जयपुर से आई टीम के साथ स्टेडियम परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचेतक ने अंतरराष्ट्रीय खेल मानकों के अनुरूप स्टेडियम को विकसित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने यहां 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, मल्टीपरपज इंडोर हॉल, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, स्टेडियम में उच्च क्षमता की फ्लड लाइट व्यवस्था, फिटनेस एवं जिम प्रशिक्षण केंद्र, दर्शकों के लिए बेहतर बैठक व्यवस्था, साथ ही स्टेडियम के सौंदर्यीकरण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा मंच मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि जिला स्टेडियम में आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास से जालोर जिले की उभरती खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इससे खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पदक जीत सकेंगे, जिससे जालोर जिले के साथ पूरे राजस्थान का नाम रोशन होगा। ये रहे मौजूद इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के गवांडे, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद जयपुर के सहायक अभियंता मनीष बाजिया, पुखराज विराणा, गजेंद्र सिंह सिसोदिया, संदीप जोशी, बास्केटबॉल प्रशिक्षक इमरान खान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक जोगसिंह, वुशू कोच छवि चौधरी, शारीरिक शिक्षक मूनसिंह राठौड़, नरेश कुमार, ओमप्रकाश गर्ग, गलबाराम सहित अन्य अधिकारी एवं खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *