मुख्य बातें

नूंह में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सोहना रोड से केएमपी तक हटाया अवैध कब्जा, जाम से मिलेगी राहत – Nuh News

नूंह में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर:  सोहना रोड से केएमपी तक हटाया अवैध कब्जा, जाम से मिलेगी राहत – Nuh News

नूंह जिले के तावडू शहर और सदर थाना क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। तावडू शहर और सोहना टी-पॉइंट से कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे के धुलावट मोड़ तक सड़क किनारे बने अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई तावडू के एसडीएम जितेंद्र गर्ग के निर्देश पर नूंह पुलिस प्रशासन के सहयोग से की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर लगने वाले जाम को समाप्त करना और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना था। कार्रवाई में ढाबे, होटल, पंचर दुकानें और अन्य अवैध ढांचे हटाए गए, जिन्होंने सड़क किनारे अतिक्रमण कर रखा था। पुलिस फोर्स रहा तैनात जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अभियंता आबिद हुसैन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद थे, जबकि डीटीपी बिनेश कुमार नोडल अधिकारी रहे। तावडू शहर और सदर थाना पुलिस के साथ जिला पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल तैनात किया गया था। तावडू के डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। अतिक्रमण के कारण लगता था जाम डीटीपी बिनेश कुमार ने जानकारी दी कि सोहना रोड और केएमपी एक्सप्रेसवे पर लगातार अवैध अतिक्रमण की शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन अतिक्रमणों के कारण यातायात बाधित होता था और दुर्घटनाओं का जोखिम बढ़ जाता था। उन्होंने यह भी बताया कि कई स्थानों पर अवैध गतिविधियों की सूचनाएं भी मिली थीं। जिला प्रशासन के निर्देश पर यह सख्त कार्रवाई की गई है। आगे भी जारी रहेगा अभियान प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी जारी की है कि भविष्य में यदि कोई दोबारा अवैध निर्माण या अतिक्रमण करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *