मुख्य बातें

पूर्णिया में घर से 18.11 ग्राम स्मैक बरामद: मौके से एक तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल जब्त; पकड़े गए खेप की कीमत 1 लाख – Purnia News

पूर्णिया में घर से 18.11 ग्राम स्मैक बरामद:  मौके से एक तस्कर गिरफ्तार, मोबाइल जब्त; पकड़े गए खेप की कीमत 1 लाख – Purnia News

पूर्णिया के गुलाबबाग में पुलिस ने 18.11 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। घर से नशे का कारोबार कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने पकड़ा। मौके से एक मोबाइल भी मिला है। तस्कर की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कब्रिस्तान टोला जीरोमाइल निवासी मो. राजा(28) के तौर पर हुई है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 1 लाख रुपए है। इनपुट के आधार पर पुलिस ने मारा छापा गुलाबबाग टीओपी प्रभारी सन्नी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। एक तस्कर गुलाबबाग के कब्रिस्तान टोला स्थित घर से स्मैक की खरीद-बिक्री करता है। इनपुट के आधार पर टीम ने छापेमारी कर खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर स्मैक की तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। जब्त किए गए मोबाइल के आधार पर आगे की कड़ियों की जांच की जा रही है। नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी धंधेबाजों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *