मुख्य बातें

फरीदाबाद में लड़की की ID बनाकर युवक को फंसाया: मिलने के बहाने बुलाकर मारपीट की, पेट में सुआ मारकर घायल किया – Faridabad News

फरीदाबाद में लड़की की ID बनाकर युवक को फंसाया:  मिलने के बहाने बुलाकर मारपीट की, पेट में सुआ मारकर घायल किया – Faridabad News

फरीदाबाद में इंस्टाग्राम पर लड़की की आईडी बनाकर युवक को प्यार के जाल में फंसाने और फिर मिलने के बुलाकर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया,जहां से उसको जेल भेज दिया गया है। लड़की की आईडी बनाकर फंसाया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भारत कालोनी के रहने वाले देव नाम शख्स ने इंस्टाग्राम पर लड़की के नाम से आईडी बनाई। जिसके बाद उसने डबुआ कालोनी के रहने वाले इशान को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर उससे बात करनी शुरू कर दी। थोड़े ही समय में आरोपी ने लड़की बनकर इशान को अपने जाल में फंसा लिया। मिलने के बुलाकर पीटा इशान ने पुलिस को बताया कि 4 जनवरी को आरोपी ने लड़की की आईडी से मैसेज करके उसको सेक्टर 89 में मिलने के लिए बुलाया। जब वह बताए गए स्थान पर पहुंचा तो वहां कोई लड़की नही थी। आरोपी देव ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने इस दौरान पर पर बर्फ फोड़ने वाले सुआ से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित युवक के शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके फरार हो गए। पीडित की शिकायत पर बीपीटीपी थाना में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा क्राइम ब्रांच सैंट्रल की टीम ने आरोपी देव निवासी भारत कालोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पीडित इशान के साथ कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद उसने लड़की की आईडी बनाकर इशान को फंसाने की योजना बनाई। जिसके योजना के इशान को बुलाकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया। जिसको आज कोर्ट मे पेश कर जेल भेज दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *