मुख्य बातें

रोहतक में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार: देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज – Kalanaur News

रोहतक में अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार:  देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज – Kalanaur News

रोहतक पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एवीटी एवं पी.ओ. स्टाफ के प्रभारी, उप-निरीक्षक रामबीर कुमार ने बताया कि सहायक उप-निरीक्षक अश्वनी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम कलानौर बाईपास मोड के पास गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मिली सूचना के आधार पर जिंदराण चौक, कलानौर बाईपास के पास से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। पिस्तौल और कारतूस बरामद पकड़े गए युवक की पहचान गांव जिंदराण के रहने वाले अजय के रूप में हुई है। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी पिस्तौल और दो कारतूस मिले। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *